- सीबीएसई, उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, हिमाचल बोर्ड के परिणाम जल्द जारी होंगे.
- छात्र इन बोर्डों की आधिकारिक वेबसाइटों पर परिणाम देख सकेंगे.
- पिछले वर्षों के अनुसार, मई के पहले दो हफ्तों में परिणाम आने की उम्मीद है.
- परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
देशभर में कई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हो चुके हैं, जबकि कुछ बड़े बोर्ड के रिजल्ट अब भी बाकी हैं.छात्रों की नजर अब CBSE 12वीं, उत्तराखंड बोर्ड, झारखंड बोर्ड 12वीं, हरियाणा बोर्ड, छत्तीसगढ़ बोर्ड और हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2026 पर बनी हुई है. इन सभी बोर्ड के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026
देश के सबसे बड़े बोर्डों में से एक CBSE का रिजल्ट हमेशा लाखों छात्रों का इंतजार बढ़ा देता है. अभी बोर्ड ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझान देखें तो मई के पहले या दूसरे हफ्ते में 12वीं का रिजल्ट आने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in पर अपना स्कोर देख सकेंगे.
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं. कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा बताया जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड कभी भी रिजल्ट की तारीख घोषित कर सकता है. छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in नोट कर लें.
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
झारखंड बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. अब बारी है 12वीं के नतीजों की. उम्मीद है कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे.
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है. हर साल की तरह इस बार भी मई महीने में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने की संभावना है. बोर्ड जल्द ही तारीख की घोषणा कर सकता है. छात्र आधिकारिक साइट bseh.org.in पर नतीजे देख पाएंगे.
यह भी पढ़ें – UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में फेल हो गए या नंबर आए कम? जानिए आपके पास क्या-क्या ऑप्शन
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं. अब छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. संभावना है कि मई महीने में ही दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएं. स्टूडेंट्स results.cgbse.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2026
हिमाचल प्रदेश बोर्ड भी मई में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच का काम अंतिम चरण में है. रिजल्ट वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध कराया जाएगा.
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
- सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
- इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें – UP Board Class Results: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, यहां देखें डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स की लिस्ट, ऐसे करें चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.