मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं। मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी के कैमूर पहाड़ की मूड़ा घाटी में लैंडस्लाइड से सीधी-UP मार्ग बंद है। टीकमगढ़ और दमोह में भारी बारिश का रेड और 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। यूपी में लगातार बारिश से 23 जिलों में बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है। पीलीभीत में 35 गांव बाढ़ में डूबे हैं। वन्यजीव जंगलों से बाहर आ रहे हैं। कोन गांव में गुरुवार को एक बाघ घूमता नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग में बरसात का यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका है। उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर तेज बारिश हो रहा है। चमोली में लैंडस्लाइड के बाद बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली समेत 7 जिलों भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.