उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने PCS 2026 की विज्ञप्ति जारी करते हुए विभिन्न विभागों में कुल 67 रिक्त पद घोषित किए हैं। इस पदों पर अभ्यर्थी अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस पद के लिए क्या है योग्यता
निम्न पदों के लिए भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है-
डिप्टी कलेक्टर
पुलिस उपाधीक्षक (DSP)
जिला कमांडेंट (होमगार्ड्स)
वित्त अधिकारी / कोषाधिकारी
सहायक आयुक्त (राज्य कर)
सहायक नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1
खंड विकास अधिकारी (BDO)
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO)
राज्य कर अधिकारी
अन्य स्पेशल योग्यता मांगे जाने वाले पद:
सहायक निदेशक / लेखा परीक्षा अधिकारी (वित्त विभाग): वाणिज्य में स्नातक (B.Com) अथवा चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि।
उप शिक्षा अधिकारी / स्टाफ ऑफिसर / विधि अधिकारी (विद्यालयी शिक्षा): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से परास्नातक उपाधि। (विधि अधिकारी पद हेतु विधि स्नातक होना अनिवार्य है)।
सहायक श्रम आयुक्त: अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, विधि, श्रम संबंध, श्रम कल्याण, श्रम विधि, समाज कार्य/कल्याण, व्यापार प्रबंध या कार्मिक प्रबंधन में से किसी एक विषय के साथ स्नातक।
सहायक निदेशक / उपसचिव (संस्कृत शिक्षा): संस्कृत में परास्नातक उपाधि (या समकक्ष) तथा शिक्षा शास्त्री / BEd ।
सहायक निदेशक (कारखाना / बॉयलर): मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि।
पौधशाला विकास अधिकारी श्रेणी-02: उद्यान विषय में विज्ञान स्नातक (कृषि), B.Sc. (कृषि) या उद्यान में समकक्ष उपाधि।
केस वर्कर (महिला कल्याण विभाग): समाजशास्त्र, अनुप्रयुक्त समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर ।
आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 42 वर्ष (आयु की निर्णायक तिथि 01 जुलाई 2026 है)। (उत्तराखंड के SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग आदि अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी)।
चयन प्रक्रिया – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू
प्रथम चरण: प्रारम्भिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)
प्रथम प्रश्नपत्र (सामान्य अध्ययन): 150 प्रश्न, 150 अंक, समय 2 घंटे। मुख्य परीक्षा हेतु मेरिट सूची इसी प्रश्नपत्र के अंकों के आधार पर बनेगी। (इसमें कम से कम 1/3 प्रश्न उत्तराखंड राज्य से संबंधित होंगे)।
द्वितीय प्रश्नपत्र (सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा – CSAT): 100 प्रश्न, 150 अंक, समय 2 घंटे। यह केवल अर्हकारी प्रकृति का है, जिसमें न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक काटा जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.