हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में फिफ्टी जड़ बड़ा कारनामा किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 14 पारियों में 1000 रन पूरे किए। हालांकि वह वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।
हैरी ब्रूक नहीं तोड़ पाए वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा मात्र 9 टेस्ट की 14 पारियों में किया। उनका पाकिस्तान के खिलाफ औसत 79.46 का है। हालांकि वह पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1000 रन बनाने के लिए मात्र 11 पारियां ली थीं। जी हां, उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी इतनी ही पारियों में पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन बनाए थे।
हालांकि हैरी ब्रूक कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन 15-15 पारियों में बनाए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज 1000 टेस्ट रन: (इनिंग के हिसाब से)
11 – वीरेंद्र सहवाग
11 – डेविड वॉर्नर
14 – उस्मान ख्वाजा
14 – हैरी ब्रूक*
15 – कुमार संगकारा
15 – रिकी पोंटिंग
इंग्लैंड के पास पहले ही दिन बढ़त
पाकिस्तान को 133 रनों पर ढेर करने के बाद इंग्लैंड ने पहले ही दिन अपनी बढ़त बनाई। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बोर्ड पर लगाए और अब उनके पास 23 रनों की बढ़त है। अच्छी बात यह भी है कि हैरी ब्रूक अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की नजरें मैच के दूसरे दिन स्कोर को 300 के पार ले जाकर पाकिस्तान पर अपना शिकंजा और मजबूत करने पर होगी। बता दें, तीन मैच की सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर इंग्लैंड सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है। अब उनकी नजरें तीसरा टेस्ट जीतकर मेहमानों का सूपड़ा साफ करने पर है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.