भारतीय खाने में मसालों का स्वाद सबसे अलग होता है। हर सब्जी और खाने में आपको अलग स्वाद मिलेगा, लेकिन कुछ मसालों का स्वाद जुबान पर चढ़ जाता है। ऐसा ही मैगी मसाला के साथ है, जो न सिर्फ मैगी में स्वादिष्ट लगता है बल्कि लोग इस मसाले का इस्तेमाल सब्जी, पास्ता, नूडल्स और कई दूसरी रेसिपी में भी करते हैं। अगर आपको भी मैगी मसाले का फ्लेवर अच्छा लगता है तो घर में इस मसाले को तैयार करके रख सकते हैं। आप इस मसाले को सूखी भिंडी, गोभी आलू, सूखी अरबी या सिंपल आलू की सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं। सिर्फ कुछ चीजों के साथ इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइये जानते हैं घर में मैगी मसाला बनाने की आसान रेसिपी।
मैगी मसाला बनाने के लिए सामग्री
- 3 बड़े चम्मच प्याज का पाउडर
- 3 बड़े चम्मच लहसुन का पाउडर
- 2.5 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 10 बड़ा चम्मच चीनी पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1.5 चम्मच सोंठ पाउडर
- 3 बड़े चम्मच चिली फ्लैक्स
- 1 बड़े चम्मच हल्दी
- 2 बड़े चम्मच जीरा
- 3 चम्मच काली मिर्च
- 1 चम्मच मेथी दाना
- 3-4 साबुत लाल मिर्च
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- 2 तेजपत्ता
- स्वादानुसार नमक
मैगी मसाला बनाने की रेसिपी
पहला स्टेप- मसाला तैयार करने के लिए जीरा, मेथी दाना, तेजपत्ता, धनिया, साबुत मिर्च, काली मिर्च को 1 दिन के लिए धूप में सुखा दें, जिससे मसालों की नमी निकल जाएगी। अब एक पैन में सारे साबुत मसालों को मीडियम आंच पर हल्का रोस्ट कर लें।
दूसरा स्टेप- अब मसालों को ठंडा होने के लिए किसी प्लेट में निकाल कर रख दें। जब साबुत मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें बारीक पीस लें।
तीसरा स्टेप- अब मसाले में प्याज, लहसुन, कॉर्न फ्लोर, अमचूर, चीनी, सोंठ, हल्दी, चिली फ्लैक्स और नमक डालकर सारे मसालों को एक बार बारीक पीस लें। अगर आप मिक्सी में मसाला पीस रहे हैं तो एक बार में 25 सेकेंड से ज्यादा मिक्सी को न घुमाएं।
चौथा स्टेप-अब मसाले को छलनी से छान लें। आपके लिए घर का बना मैगी मसाला तैयार है। आप इसे जवे या मैगी पर डालकर खाएं। एयर टाइट डब्बे में मसाले को स्टोर करें। इससे लंबे समय तक मसाले की खुशबू बनी रहेगी। आप चाहें तो इसे किसी जिप लॉक बैग में भरकर भी रख सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.