बच्चों को कॉलेज के लिए घर से दूर भेजना और उन्हें बढ़ते, अचीव करते देखना हर पैरेंट्स के लिए गर्व की बात होती है। लेकिन साथ ही साथ वो काफी दुखी भी होते हैं क्योंकि ये समय उनके अकेलेपन और बच्चों से दूर होने का होता है, जानें इस समय को कैसे पैरेंट्स डील करें।
पैरेंट्स इस बदलाव को कैसे डील करें
काफी सारे पैरेंट्स अपने लाइफ के रूटीन और कामों को बच्चों के रूटीन और काम के हिसाब से रखते हैं। ऐसे में जब बच्चे जाते है तो अचानक से पूरे रूटीन में बदलाव आ जाता है और ये बदलाव काफी इमोशनल होता है। लेकिन ये निगेटिव नहीं होता। बच्चों के आगे बढ़ने और अपने पैर पर खड़े होने से जहां पैरेंट्स गर्व महसूस करते हैं तो वहीं उन्हें अकेलेपन की वजह से दुख भी होता है। हालांकि जिंदगी का ये फेज खुद को डिस्कवर करने का अच्छा मौका होता है। अपने खुद के इंटरेस्ट पर फोकस करने, दोस्ती बढ़ाने, अपने करियर पर फोकस करने या कई बार रिलेशनशिप को स्ट्रांग करने के लिए ये सही समय होता है। इस समय को पैरेंट्स अपनी आइडेंटिटी बनाने में बिता सकते हैं।
बच्चे को इमोशनली कमजोर ना करें
बच्चों बड़े होकर कॉलेज पढ़ने गए तो अब वो एक एडल्ट हो चुके हैं और हर वक्त उन्हें फोन, कॉल, मैसेज भेजना, हर वक्त पता करना कि वो कहां है, हर समय की अपडेट मांगना आपकी चिंता और सपोर्ट नहीं बल्कि बच्चे के ऊपर आपका कंट्रोल दिखाता है। ऐसे समय में बच्चे को सपोर्ट करें और खुद के अकेलेपन के लिए बच्चे को जिम्मेदार ना ठहराएं। बच्चे को आप याद कर रहे हैं ये बिल्कुल नेचुरल है लेकिन बार-बार उसे ये कहना बच्चों को ऊपर इमोशनल बैगेज देने जैसा होता है। इस तरह से बोलने पर कई बार बच्चे पैरेंट्स से दूर भागने लगते हैं। इस गलती को ना करें। बच्चे को मिस करना, उससे बातें करना सही लेकिन इस दौरान म्युचुअल रिस्पेक्ट और इंडिपेंडेस का भी ख्याल रखें।
अपनी खुद की पहचान बनाएं
इस खाली वक्त को पैरेंट्स अपनी पहचान बनाने में बिताएं, अपने रिश्ते मजबूत करें, दोस्तों से कनेक्ट करें, ट्रैवल, वर्क या फिर किसी दूसरी एक्टीविटी में समय लगाएं। एक्सपर्ट कहते हैं कि पैरेंट्स की आजाद इमोशनल जिंदगी जितनी हेल्दी होगी, उनके साथ और वैलिडेशन के लिए बच्चे पर बहुत ज्यायादा डिपेंडेंट होने का चांस उतना ही कम होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.