आज के दौर में सोशल मीडिया पर भारत की तस्वीर दुनिया के सामने तेजी से बदल रही है. खासकर जब विदेशी लोग यहां की चीजों की तारीफ करते हैं, तो वो वीडियो तुरंत वायरल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक UK का व्लॉगर हैदराबाद मेट्रो में सफर करता नजर आता है. उसकी रिएक्शन देखकर लोग खुश भी हैं और गर्व भी महसूस कर रहे हैं.
मेट्रो स्टेशन से ही शुरू हुआ एक्सपीरियंस
वीडियो में व्लॉगर, जिसका नाम इशाक पैटरसन बताया जा रहा है, मेट्रो स्टेशन पर खड़ा दिखाई देता है. जैसे ही ट्रेन आती है, वह उत्साहित होकर कहता है कि मेट्रो “Super cool” लग रही है. वह यह भी कहता है कि यह अब तक देखी गई उसकी पसंदीदा मेट्रो में से एक हो सकती है. स्टेशन पर लोगों की भीड़ और उनकी तेजी देखकर वह थोड़ा हैरान भी होता है और अंदाजा लगाता है कि शायद मेट्रो हर 20 मिनट में आती होगी.
ट्रेन के अंदर देखकर रह गया दंग
जैसे ही वह मेट्रो के अंदर जाता है, उसकी हैरानी और बढ़ जाती है. ट्रेन में काफी भीड़ होती है और चारों तरफ लगे विज्ञापन उसे तुरंत नजर आते हैं. वह मजाक में खाने के कुछ विज्ञापनों पर टिप्पणी करता है और कहता है कि वह ये चीजें नहीं खाएगा. इसके बाद वह सीट ढूंढने की कोशिश करता है, क्योंकि ट्रेन और भी भरती जा रही होती है.
सफाई और व्यवस्था ने जीता दिल
कुछ देर बाद उसे सीट मिल जाती है और वह मेट्रो की सफाई देखकर काफी प्रभावित होता है. वह कहता है कि कोच बहुत साफ है, अच्छी खुशबू आ रही है और कहीं भी कचरा नजर नहीं आ रहा. उसकी यह बात लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई कि उसने साफ-सफाई और व्यवस्था की खुलकर तारीफ की.
यह भी पढ़ें: Viral Video: दुरंतो एक्सप्रेस के टॉयलेट में बर्तन साफ करता मिला IRCTC स्टाफ, वीडियो हो गया वायरल
सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी. एक यूजर ने लिखा, “भाई मेट्रो 20 मिनट में नहीं, हर 2 मिनट में आती है.” दूसरे ने कहा, “हैदराबाद मेट्रो दुनिया की बेस्ट मेट्रो में से एक है.” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई कभी दिल्ली मेट्रो का भी सफर कर लो, सब भूल जाओगे. वीडियो को ishaqpatterson नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: जो चीज तकलीफ दे रही है निकलवाते क्यों नहीं? बारात में कपल का अजीब डांस वायरल, यूजर्स ने जमकर लिए मजे
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.