राउंड 1 में पश्चिम बंगाल के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की स्टेट कोटा सीटों पर उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है। जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें अब तय समयसीमा के अंदर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
रिजल्ट में क्या देखें
उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज कॉलेज, कोर्स, कोटा और कैटेगरी की जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। केवल सीट आवंटित होने से एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं होती है। उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करनी होगी।
ऐसे करें डाउनलोड रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-
1. सबसे पहले WBMCC की आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर UG मेडिकल एंड डेंटल काउंसलिंग सेक्शन पर जाएं।
3. अब राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
4. मांगी गई लॉगिन डिटेल्स, जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड, दर्ज करें।
5. अब लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें।
6. इसके बाद वेस्ट बंगाल नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7. अपने आवंटित कॉलेज, कोर्स और अन्य विवरण ध्यान से जांचें।
8. सीट अलॉटमेंट रिजल्ट या अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
9. भविष्य में जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
5 सितंबर तक कॉलेज में करनी होगी रिपोर्टिंग
बता दें कि राउंड 1 में एमबीबीएस और बीडीएस सीट पाने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को 5 सितंबर 2026 तक संबंधित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। रिपोर्टिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कॉलेज में क्या लेकर जाना है?
कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को अपना सीट अलॉटमेंट लेटर, अन्य ओरिजिनल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर जानी चाहिए। कॉलेज में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद एडमिशन से जुड़ी आगे की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.