- Hindi News
- Sports
- WWE RAW Attack | The Usos Solo Sikoa Hospitalized Roman Reigns Denial
- कॉपी लिंक
WWE के मंडे नाइट रॉ के हालिया एपिसोड में द उसोज, जिमी उसो और सोलो सिकोआ पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शो के कमेंटेटर जो टेसिटोर ने इसकी जानकारी दी।
हमले के वीडियो में इतना खून-खराबा था कि टीवी स्क्रीन पर विजुअल्स को ब्लर किया गया। फुटेज को फ्रीज करके सेंसर भी करना पड़ा।
द उसोज पर कार के पास हमला
रॉयस कीज और OTM ने रॉ की शुरुआत में द उसोज, जिमी उसो पर हमला कर दिया।हमलावरों ने जिमी को कार के ऊपर पटक दिया। इसके बाद जे उसो को भी बुरी तरह पीटा गया। जे का चेहरा खून से लथपथ नजर आया, जिसके कारण WWE ने टीवी पर उस हिस्से को ब्लर कर दिया।
हमले के दौरान जैकब फाटू वहां पहुंचे और हमलावरों का पीछा करने की कोशिश की। हालांकि, रॉयस कीज और OTM वहां से निकल गए। इस हमले ने रॉयस कीज और OTM को WWE में एक बड़े खतरे के तौर पर स्थापित कर दिया है।
सोलो सिकोआ पर बैकस्टेज हमला
सोलो सिकोआ को बैकस्टेज निशाना बनाया गया। इसके बाद वह घायल हालत में पड़े मिले। इस हमले के लिए रोमन रेंस का नाम सामने आया, लेकिन रेंस ने इसमें अपना हाथ होने से इनकार किया। रेंस ने एलए नाइट का नाम भी इस मामले में नहीं जोड़ने की बात कही।
तीनों को मेडिकल सेंटर ले जाया गया
जो टेसिटोर ने बताया कि रॉ में हुई घटना के बाद कई स्टार्स को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि सोलो सिकोआ, जे उसो और जिमी उसो को स्थानीय मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया है।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर इन तीनों की चोटों का आकलन कर रहे हैं। जो टेसिटोर ने कहा,’हमें अभी इस बात की जानकारी मिली है, जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। सोलो सिकोआ, जे उसो और जिमी उसो को लेकर जानकारी मिली है कि तीनों को WWE रॉ एपिसोड के बाद लोकल मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया। वहां उनके कई चोट लगने की जानकारियां भी सामने आई हैं।,
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
