Family Full House: ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ‘फैमिली फुल हाउस’ नाम से एक नया रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है जिसे लीजेंडरी क्रिकेटर रोहित शर्मा होस्ट करेंगे।
शो के नए प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया?
शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित शर्मा एक कैफे जैसी जगह पर बैठकर नए-नए लोगों (खिलाड़ियों) से बात कर रहे हैं। हर शख्स आकर उनसे उनका मशहूर गार्डन वाला डायलॉग बोलने को कह रहा है। मालूम हो कि एक मैच के दौरान रोहित शर्मा ने अपनी टीम से कहा था- “कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा”। यह डायलॉग स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गया था और बाद में वायरल हो गया था। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि फैंस और क्रू मेंबर्स लगातार रोहित से उनका वही वायरल ‘गार्डन’ वाला डायलॉग बोलने की जिद करते हैं।
रोहित शर्मा ने दिया शो के बारे में ये हिंट
प्रोमो वीडियो में रोहित शर्मा कहते हैं, “सिर्फ दो लाइनें बोली थीं जो इतनी वायरल हो गईं, जब उनका पूरा शो सामने आएगा तो पता नहीं क्या होगा।” रोहित शर्मा कहीं न कहीं हिंट देते दिख रहे हैं कि उनके शो में एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहने वाली है। लेकिन एक सवाल जो ऑडियंस के दिमाग में घूम रहा है, वो यह है कि आखिर इस शो का कॉन्सेप्ट क्या होने वाला है? क्या यह भी ‘बिग बॉस’ और ‘लॉकअप’ की तरह होगा? जवाब है- नहीं। इस शो का कॉन्सेप्ट काफी अलग होगा।
क्या होगा ‘फैमिली फुल हाउस’ का कॉन्सेप्ट?
सोनी टीवी और सोनी लिव पर 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस शो को सोनी नेटवर्क की तरफ से एक अनस्क्रिप्टेड रियलिटी और ‘फैमिली एंटरटेनर’ शो के तौर पर लिस्ट किया है। इसका मकसद हर उम्र की ऑडियंस को एंटरटेन करना है। रोहित शर्मा इस शो के होस्ट होंगे और जहां तक कॉन्सेप्ट की बात है तो खबर है कि यह शो मशहूर अमेरिकी गेम शो ‘फैमिली फ्यूड’ का इंडियन वर्जन हो सकता है। जिसमें हर एपिसोड में दो परिवार मजेदार गेम खेलने के लिए आमने-सामने होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.