विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) जल्द ही नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) और ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम के आवेदन शुरू करेगा।
क्या है NSPG स्कॉलरशिप?
नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि पैसों की कमी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कॉलरशिप के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो:
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में
पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्स के पहले वर्ष में
रेगुलर या फुल-टाइम मोड से पढ़ाई कर रहे हों।
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
चयनित छात्रों को हर वर्ष 1.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि दो वर्षों तक हर महीने 10,000 रुपये के रूप में (कुल 24 महीने) छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। UGC ने छात्रों से कहा है कि वे आवेदन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर नजर बनाए रखें। आवेदन की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप योजना क्या है?
ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के छात्रों को स्नातक (UG) स्तर की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के तहत वे छात्र आवेदन के पात्र हैं, जो:
पूर्वोत्तर क्षेत्र के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (कक्षा 12) पास कर चुके हों।
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में रेगुलर स्नातक (UG) पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में दाखिला ले चुके हों।
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
इस योजना के तहत पात्र छात्रों को कोर्स के आधार पर हर वर्ष 10,000 रुपये से 80,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह सहायता 3 से 5 वर्षों तक, यानी पूरे कोर्स की अवधि के दौरान प्रदान की जाती है।
आयु सीमा
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। केवल इसी आय सीमा के भीतर आने वाले छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
UGC ने उच्च शिक्षण संस्थानों को दिए अहम निर्देश
द हिंदू में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक UGC ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) को निर्देश दिया है कि वे अपने इंस्टीट्यूशनल नोडल ऑफिसर (INO) के माध्यम से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर जमा किए गए स्कॉलरशिप आवेदनों का 15 दिनों के भीतर सत्यापन (वेरिफिकेशन) करें और उन्हें स्वीकृत (Approve) या अस्वीकृत (Reject) करें।
आयोग का कहना है कि समय पर आवेदन का सत्यापन होने से छात्रों को आवेदन में किसी भी गलती या कमी को अंतिम तिथि से पहले सुधारने का पर्याप्त समय मिल सकेगा।
इसके अलावा, UGC ने सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को आवश्यक सहायता, सही मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र छात्र बिना किसी परेशानी के स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.