सिट्रोएन ने अपनी पॉपुलर SUV Basalt X के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया है। प्राइस हाइक सिर्फ टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए है। अब आपको इन वेरिएंट्स को खरीदने के लिए 15 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
कंपनी ने इन वेरिएंट्स को किया महंगा
कंपनी ने जिन वेरिएंट्स को महंगा किया है, उनमें – प्लस टर्बो 6-स्पीड मैनुअल, मैक्स टर्बो 6-स्पीड मैनुअल, प्लस टर्बो ऑटोमैटिक, मैक्स टर्बो 6- स्पीड मैनुअल ड्यूल टोन, मैक्स टर्बो ऑटोमैटिक और मैक्स टर्बो ऑटोमैटिक ड्यूल टोन शामिल हैं। वहीं, एंट्री-लेवल नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स यू पेट्रोल 5-स्पीड मैनुअल और प्लस पेट्रोल 5-स्पीड मैनुअल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अब इतनी हुई कीमत
कीमतों की बात करें तो बसाल्ट X प्लस 6-स्पीड मैनुअल अब 11.57 लाख रुपये में उपलब्ध है। जबकि, मैक्स टर्बो 6-स्पीड मैनुअ की कीमत बढ़कर 12.62 लाख रुपये हो गई है। वहीं, प्लस टर्बो ऑटोमैटिक की नई कीमत 12.82 लाख रुपये है। इसके अलावा मैक्स टर्बो ऑटोमैटिक अब 13.89 लाख रुपये और मैक्स टर्बो ऑटोमैटिक ड्यूल टोन की कीमत 14.10 लाख रुपये हो गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
इस वेरिएंट को नहीं किया गया महंगा
कीमतों में बदलाव के साथ सिट्रोएन ने फिलहाल अपने ज्यादा किफायती नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स को महंगा नहीं किया है। यानी, जो ग्राहक कम कीमत में Basalt X खरीदना चाहते हैं, उनके लिए शुरुआती वेरिएंट्स की कीमत पहले जैसी ही बनी हुई है। वहीं, ज्यादा पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को अब 15 हजार रुपये एक्सट्रा खर्च करने होंगे। कीमत बढ़ने के बावजूद सिट्रोएन बसाल्ट X की शुरुआती कीमत 8.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बनी हुई है। कंपनी ने फिलहाल सिर्फ सेलेक्टेड टर्बो वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया है।
Citroen eC3 Retro Edition से उठा पर्दा
सिट्रोएन ने अपने प्रोडक्ट्स के स्पेशल एडिशन पेश किए हैं, जिनमें से एक eC3 रेट्रो एडिशन है। इसे 2026 इंडोनेशिया मोटर शो में शोकेस किया गया है। इलेक्ट्रिक रेट्रो एडिशन में मिंट ग्रीन पेंट, रेट्रो स्टील व्हील्स, क्रोम हब कैप्स और व्हाइट साइडवॉल्स दिए गए हैं। एक्सटीरियर में बस इतने ही बदलाव हैं। इंटीरियर में डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री के लिए एक अनोखा मल्टी-कलर फिनिश दिया गया है, जो रेट्रो लुक देता है। सीट अपहोल्स्ट्री में मल्टी-कलर और ब्लैक थीम का मिक्सचर है। इस नए eC3 रेट्रो एडिशन की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
