UGC NET Answer Key 2026 Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
84 विषयों की जारी हुई आंसर-की, 3 विषयों पर बाद में आएगा निर्णय
एनटीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। शेष तीन विषयों — अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी में प्रश्न पत्रों की कमियों से जुड़ी प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। इस समिति की सिफारिशों के आधार पर इन 3 विषयों से संबंधित अलग सूचना बाद में जारी की जाएगी।
गलत उत्तर पर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन आपत्ति
NTA प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया है। यदि किसी परीक्षार्थी को लगता है कि NTA द्वारा जारी की गई आंसर-की में किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से उस पर अपनी चुनौती दे सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न को चैलेंज करने के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए NTA ने 16 से 18 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) समय दिया है। प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो आंसर-की में बदलाव किया जाएगा और उसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
यूजीसी नेट आंसर-की कैसे डाउनलोड करें
आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी बेहद आसानी से इसे चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “UGC NET June 2026 Provisional Answer Key Challenge” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन करें।
4. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.