यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर सूची में 25 नए स्थलों को शामिल कर लिया है। इस लिस्ट में भारत के भी एक स्थल को शामिल किया गया है। दरअसल, दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में 19 से 29 जुलाई तक विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र का आयोजन किया गया था। इसी सत्र में ईरान के आलमूत महल और संबंधित किला और जॉर्डन के अकाबा समुद्री संरक्षित क्षेत्र समेत दुनियाभर के 25 स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का फैसला किया गया है।
भारत का कौन सा स्थल शामिल
यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत के प्राचीन बौद्ध स्थल ‘सारनाथ’ को शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सारनाथ को बीते 25 जुलाई को लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके अलावा जापान की पुरानी राजधानियां असुका और फुजिवारा, उज्बेकिस्तान का ताशकंद मॉडर्निस्ट आर्किटेक्चर, साओ टोमे और प्रिंसिपे के ‘रोकास’ (औपनिवेशिक कृषि प्रणाली और जबरन विस्थापन), और यूनान के माउंट ओलंपस के बड़े हिस्से को भी लिस्ट में शामिल किया गया है।
विश्व धरोहर सूची में कुल कितने स्थल?
यूनेस्को ने 28 जुलाई को जारी किए गए एक बयान में कहा है कि इन 25 नए स्थलों की एंट्री के साथ अब दुनियाभर में विश्व धरोहर सूची में शामिल स्थलों की संख्या 1,273 हो गई है। ये स्थल कुल 173 देशों में मौजूद हैं। लिस्ट में शामिल इन नए स्थलों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च मान्यता और संरक्षण का लाभ मिलेगा। कमेटी ने आपसी संवाद और सहमति के आधार पर विश्व धरोहर सूची में 25 नये स्थलों को शामिल किया। इनमें 19 सांस्कृतिक, पांच प्राकृतिक और एक मिश्रित स्थल है।
अगला सत्र कहां आयोजित होगा?
यूनेस्को ने अपने एक बयान में कहा- “ये सेशन अफ्रीका के 3 देशों कोमोरोस, साओ टोमे एवं प्रिंसिपे और दक्षिण सूडान लिए भी काफी खास और ऐतिहासिक रहा है। इन तीनों देशों के किसी स्थल को पहली बार यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। इस कदम से संगठन को और अधिक संतुलित बनाने की प्रतिबद्धता भी दिखाई देती है।” यूनेस्को ने बताया है कि विश्व धरोहर समिति के अगले सत्र का आयोजन अगले साल 2027 में तुर्किये के इस्तांबुल में किया जाएगा। (इनपुट: भाषा)
ये भी पढ़ें- दिवाली को मिला UNESCO का टैग, जयशंकर ने बताया भारत की सांस्कृतिक-अध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.