नए रिटेल सेल्स आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने 1 जनवरी से 31 जुलाई के बीच 307,288 ई-स्कूटर डिलीवर किए हैं। बता दें कि टीवीएस अप्रैल 2025 में भारत की नंबर 1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर OEM बनी और CY2025 में 315,082 यूनिट्स बेचीं, उसने CY2026 के शुरुआती 7 महीनों में ही उस रिकॉर्ड टोटल का 97% हासिल कर लिया है।
नए रिटेल सेल्स आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 के बीच 307,288 ई-स्कूटर डिलीवर किए हैं। बता दें कि टीवीएस अप्रैल 2025 में भारत की नंबर 1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर OEM बनी और CY2025 में 315,082 यूनिट्स बेचीं, उसने CY2026 के शुरुआती 7 महीनों में ही उस रिकॉर्ड टोटल का 97% हासिल कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, TVS एक साल में 300,000 सेल्स का माइलस्टोन हासिल करने वाली सबसे तेज कंपनी बन गई है। CY2024 में उस समय की मार्केट लीडर ओला इलेक्ट्रिक को 300,000 सेल्स तक पहुंचने में 8 महीने से थोड़ा ज्यादा समय लगा था।
| TVS इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेल्स 2026 में 3 लाख यूनिट के पार | ||||
|---|---|---|---|---|
| महीन | यूनिट | MoM % चेंज | e2W सेल्स इंडिया | TVS शेयर |
| जनवरी | 36,137 | 35% | 1,29,267 | 27.95% |
| फरवरी | 33,498 | -7% | 1,18,422 | 28.28% |
| मार्च | 51,632 | 54% | 1,99,411 | 25.89% |
| अप्रैल | 40,119 | -22% | 1,57,684 | 25.44% |
| मई | 43,019 | 7% | 1,72,668 | 24.91% |
| जून | 47,418 | 10% | 1,94,951 | 24.32% |
| जुलाई | 55,465 | 17% | 2,04,201 | 27.16% |
| टोटल | 3,07,288 | – | 11,76,604 | 26.11% |
| डाटा: वाहन, 2 अगस्त, 2026 | ||||
महज 7 महीने में कंपनी ने 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। इस तरह उसका मंथली औसत करीब 43,898 यूनिट का रहा। वहीं, 2 महीनों में 50,000 से अधिक बिक्री देखी गई। जिसमें मार्च की 51,632 यूनिट और जुलाई की 55,465 यूनिट शामिल हैं। कंपनी की सेल्स के आंकड़े से ये साफ है कि फेस्टिव सीजन के दौरान इसे जमकर फायदा मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक, कंपनी अगस्त से दिसंबर के बीच 220,000 से 240,000 यूनिट की बिक्री कर सकती है। इसका मतलब ये होगा कि टीवीएस एक कैलेंडर ईयर में आधा मिलियन रिटेल सेल्स का माइलस्टोन पार करने वाली देश की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन जाएगी।
TVS आईक्यूब के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
आईक्यूब के मेन फीचर्स में DRLs के साथ स्मार्ट LED हेडलैंप, पीछे बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट, एक टचस्क्रीन डिस्प्ले, और सीट के नीचे 32-लीटर का बड़ा स्टोरेज दिया है। आईक्यूब कई बैटरी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिसमें 2.2 kWh, 3.1 kWh, 3.5 kWh, और 5.5 kWh के पैक शामिल हैं। इसे तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें iQube, iQube S, और iQube ST शामिल हैं। इसके साथ 3 साल या 50,000 km की वारंटी भी मिलती है। इसका बेस वैरिएंट 94Km की दावा की गई रेंज देता है, जबकि टॉप-स्पेक ST वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 212Km तक की रेंज देता है।
इस स्कूटर में 4.4 kW की मोटर लगी है, जो इसे सिर्फ 4.2 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ने में सक्षम बनाती है। इसकी टॉप स्पीड 82 km/h तक है। इसकी बैटरी पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP67-रेटेड है। इसमें इंडीजीनियस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम लगा है। इसमें लास्ट पार्क करने की जगह, लाइव चार्जिंग स्टेटस, नेविगेशन असिस्ट, गाड़ी की ट्रैकिंग, चार्जिंग स्टेशन लोकेटर, ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ मोड, नोटिफिकेशन अलर्ट, म्यूजिक और कॉल कंट्रोल, Alexa इंटीग्रेशन और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.