‘महाभारत’ की द्रौपदी बहुत जटिल किरदार है, जिसे निभाकर रूपा गांगुली हर भारतीय दर्शक के दिल में बस गई थीं. बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ के प्रसारण के 36 साल बाद भी लोग उन्हें भूल नहीं पाए हैं. हालांकि, चकाचौंध से भरा करियर निजी जिंदगी की घुटन में पिस कर रह गया था. पर्दे की मजबूत द्रौपदी असल जिंदगी की तकलीफ झेल नहीं पाईं और तीन दफा जिंदगी खत्म करने की नाकाम कोशिश की. द्रौपदी का किरदार निभाने के 36 साल बाद रूपा गांगुली कहां और किस हाल में हैं, आइए जानते हैं.
नई दिल्ली: रूपा गांगुली ने 1984 में फिल्म ‘पार’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने कई बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 1988 में बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ ने उनकी किस्मत ही बदल दी. उन्होंने द्रौपदी के रोल में ऐसी जान फूंकी कि वह रातों-रात सुपरस्टार बन गईं. ‘द्रौपदी’ उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गई. 36 साल बाद भी दर्शक उन्हें द्रौपदी रूप में याद करते हैं, जिनकी निजी जिंदगी किसी त्रासदी से कम नहीं थी. (फोटो साभार: Instagram@rupa_gangulyfan)

‘महाभारत’ में द्रौपदी का चीर हरण वाला सीन आज भी टीवी इतिहास के सबसे असरदार सीन्स में से एक माना जाता है. रूपा गांगुली ने इस सीन में जो लाचारी और क्रोध दिखाया, उसे देखकर दर्शक रो पड़े थे. उनके इसी बेहतरीन काम के लिए उन्हें ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल’ पुरस्कार से भी नवाजा गया था. (फोटो साभार: Instagram@rupa_gangulyfan)

रूपा गांगुली भले ही पर्दे पर एक मजबूत रानी बनी थीं, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने बहुत दुख झेले. 1992 में ध्रुब मुखर्जी से शादी के बाद रूपा ने एक्टिंग छोड़ दी थी. उन्होंने बाद में खुलासा किया कि उनके पति उन पर दबाव डालते थे कि वह घर पर रहें और काम न करें. (फोटो साभार: Instagram@rupa_gangulyfan)
Add News18 as
Preferred Source on Google

रूपा ने ‘सच्च का सामना’ शो में एक बहुत ही कड़वी बात बताई थी. नवभारतटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा था कि एक्टिंग छोड़ने के बाद वह अपने पति पर निर्भर थीं. वह उन्हें खर्चे के लिए पैसे नहीं देते थे और रूपा को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी बार-बार उनके सामने हाथ फैलाने पड़ते थे, जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान रहती थीं. (फोटो साभार: Instagram@rupa_gangulyfan)

रूपा गांगुली ने 15 साल तक घुटन भरे रिश्ते में रहने के बाद 2007 में ने ध्रुब मुखर्जी से तलाक ले लिया. इसके बाद, उन्हें बंगाली सिंगर दिब्येंदु मुखर्जी से प्यार हुआ और वे लिव-इन में भी रहे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं टिक पाया. (फोटो साभार: IMDb)

निजी जिंदगी के इन उतार-चढ़ावों ने रूपा को अंदर से तोड़ दिया था. उन्होंने शो पर कबूल किया कि जिंदगी से हारकर उन्होंने तीन बार खुदकुशी करने की कोशिश की थी. इन कड़वे अनुभवों की वजह से उनके मन में मर्दो को लेकर एक गहरी इनसिक्योरिटी बैठ गई थी. (फोटो साभार: Instagram@roopa.ganguly.31)

रूपा ने असफल निजी जिंदगी के बावजूद अपने टैलेंट का लोहा मनवाया. उन्हें सिंगिंग के लिए ‘नेशनल अवॉर्ड’ मिला और उनकी फिल्मों ने ग्लोबल लेवल पर शानदार कमाई की. वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक शानदार गायिका और कलाकार के तौर पर पहचानी जाती हैं. (फोटो साभार: Instagram@roopa.ganguly.31)

रूपा ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने के बाद राजनीति का रुख किया. वे बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं और राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए भी मनोनीत की गईं. आज वह बंगाल की राजनीति और समाज सेवा में एक्टिव हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.