Pawan Singh Jyoti Singh: कहते हैं कभी-कभी इंसान अपने जज्बातों को शब्दों में नहीं, बल्कि गानों, संगीत और तस्वीरों के जरिये बयां करता है। ऐसा ही कुछ भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के हालिया पोस्ट में देखे को मिला। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज्योति सिंह अंदर ही अंदर टूट गई हैं। पति से अलग होने की बात उन्हें कचोट रही है।
गौरतलब है कि पहली पत्नी के निधन के बाद पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला। फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। जहां
ज्योति सिंह सुलह करना चाहती हैं, तो वहीं पावर स्टार को पत्नी के साथ नहीं रहना। ऐसे में वो पति कि याद में तड़प रही हैं।
ज्योति सिंह सुलह करना चाहती हैं, तो वहीं पावर स्टार को पत्नी के साथ नहीं रहना। ऐसे में वो पति कि याद में तड़प रही हैं।
गहरी सोच में डूबी दिखीं ज्योति सिंह
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ग्रीन कलर के सूट में नजर आ रही हैं। वो एक झूले पर अकेले बैठी हुई हैं और किताब बढ़ रही हैं। लेकिन उन्हें देख लग रहा है कि वो किसी गहरी सोच में डूबी हैं।
इस बीच वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहे गाने ने सभी का ध्यान खींच लिया। ‘देवदास’ का पॉपुलर गाना ‘बैरी पिया’ बज रहा है। उन्होंने कैप्शन में दुखी वाली इमोजी पोस्ट की है। उन्हें देखकर लग रहा है कि वो पवन सिंह की यादों में खोई हुई हैं।
यूजर्स बोले- दर्द देखा नहीं जाता, तलाक…
अब उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर बढ़-चढ़कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ले लो तलाक, तुम्हारा दर्द देखा नहीं जाता।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हाय ज्योति सिंहजी बड़ी खूबसूरत लग रही हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘पवन बहता है तो ज्योति बुझ जाती है।’ वहीं एक ने लिखा, ‘आपका इंतजार जीतेगा।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.