सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला है। जहां एक ओर सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई हैं, वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। मौजूद जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की खरीदारी का असर घरेलू बाजार में दिखाई दे रहा है।
एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार सुबह यह 1,52,487 रुपये के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान सोने में तेज गिरावट देखी गई और इसका भाव 638 रुपये टूटकर 1,51,892 रुपये तक पहुंच गया। सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर सोना 288 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,242 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया है।
वहीं चांदी की कीमतों में तेजी का माहौल बना हुआ हैं। 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,61,922 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार को यह 2,64,535 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में करीब 3,000 रुपये मजबूत होकर 2,64,922 रुपये तक पहुंच गई हैं। हालांकि बाद में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर चांदी 196 रुपये की बढ़त के साथ 2,62,118 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखाई दी है।
बता दें कि सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई हैं। बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता होकर 1,52,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये टूटकर 1,39,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सोना भी 160 रुपये कमजोर होकर 1,14,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से वैश्विक बाजार में आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर की चाल और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की रणनीति का असर सोना और चांदी दोनों पर देखने को मिल रहा हैं। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों के आधार पर कीमती धातुओं की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.