टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने एक वीडियो को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में अपने पति और बच्चों के साथ वृंदावन पहुंचीं, जहां से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. वीडियो में कई लोग उनपर आरोप लगा रहे है कि उन्हें VIP ट्रीटमेंट दिया गया. हालांकि उनके सामने खड़ी बुजुर्ग महिला को इग्नोर किया गया. इसी बीच जब ये विवाद ज्यादा बढ़ा, तो दीपिका ने एक वीडियो शेयर कर खुद इसपर चुप्पी तोड़ी है.
दीपिका ने लगाई क्लास
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मुझे या पुजारी जी को ट्रोल करने से शुरुआत हुई, लेकिन अब मैं आपको पूरी तस्वीर दिखाती हूं. उस वीडियो को और ज्यादा व्यूज मिल जायेंगे, तो मुझे थैंक यू बोल सकते हैं. सबूत आपके सामने है – माताजी का भी प्रसाद मिला. असली प्रसाद सही सोच, शुद्ध मन और अहंकार का त्याग है. किसी पर बिना जाने उंगली न उठाना. शांति और अपने लिए खड़े होने की शक्ति. दो बच्चों को देखकर दिया गया प्रेम – क्या वो पाप है? बच्चे भी तो गोपाल जी का रूप है.’
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
भावना के साथ खिलवाड़ मत कीजिए…
उन्होंने आगे लिखा, ‘आप और आपके जैसे लोग ऐसी रील बनाकर भक्तों की भावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. जिन भक्तों ने भक्ति मार्ग पर चलना शुरू ही किया है, वो डिमोरालाइज्ड होंगे. प्लीज भक्तों की भावना का सम्मान कीजिए, व्यूज और फॉलोअर्स पाने के लिए लोगों को गुमराह मत कीजिए. राधे राधे.’
पति और बच्चे संग दर्शन करने पहुंचीं दीपिका
बता दें कि दीपिका अपने पति रोहित राज गोयल, बेटे सोहम और एक और बच्चे के साथ मंदिर दर्शन करने पहुंचीं थीं. वहां के पुजारी उन्हें अंगवस्त्र और फूलों की माला पहनाते है और प्रसाद देते है. साथ ही बच्चों को बांसुरी दी गई. वीडियो में उनके सामने खड़ी बुजुर्ग महिला को भी प्रसाद दिया गया है, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया, जिसपर दीपिका ने नाराजगी जताई.
ये भी पढ़ें: इस वीकेंड हो रहे हैं बोर? तो नेटफ्लिस पर देखना न भूलें ये लेटेस्ट फिल्में-सीरीज, हर मूड के लिए मिलेगा कुछ खास
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.