वेस्टइंडीज क्रिकेट अपनी बल्लेबाजी को नई धार देने की तैयारी में है। इसी कड़ी में क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने न्यूजीलैंड की महिला टीम की पूर्व मुख्य कोच बॉब कार्टर को एक साल के लिए बैटिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। करीब तीन दशक के कोचिंग अनुभव वाले कार्टर अब कैरेबियाई क्रिकेट में पुरुष, महिला और एज-ग्रुप स्तर के खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने यह जानकारी दी।
कोचिंग सिस्टम को मजबूत करने पर होगा फोकस
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा कि 66 साल कार्टर ने 1 सितंबर से अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। उनका मुख्य लक्ष्य वेस्टइंडीज में बल्लेबाजी के स्तर को ऊपर उठाने के साथ-साथ स्थानीय कोचिंग सिस्टम को भी मजबूत करना होगा। उनकी पहली बड़ी जिम्मेदारी इसी महीने शुरू होने वाले क्षेत्रीय दौरे की होगी, जहां वह कैरेबियन के सभी 6 फर्स्ट-क्लास क्षेत्रों बारबाडोस, गुयाना, जमैका, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, लीवर्ड आइलैंड्स और विंडवर्ड आइलैंड्स का दौरा करेंगे। इस दौरान वह खिलाड़ियों और कोचों के साथ सीधे काम करेंगे।
CWI के मुताबिक कार्टर की जिम्मेदारी सिर्फ खिलाड़ियों की तकनीक सुधारने तक सीमित नहीं होगी। वह उभरते और शीर्ष स्तर के बल्लेबाजों को तकनीकी मदद देने के साथ-साथ क्षेत्रीय और हाई-परफॉर्मेंस कोचों को व्यक्तिगत बल्लेबाजी कार्यक्रम तैयार करने और उन्हें प्रभावी तरीके से लागू करने में भी मदद करेंगे। कार्टर ने कहा कि वेस्टइंडीज की क्रिकेट में शानदार बल्लेबाज तैयार करने की पुरानी परंपरा रही है और उनका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों और कोचों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद करने पर ध्यान देंगे।
कार्टर को कोचिंग का अच्छा-खासा अनुभव
कार्टर का अनुभव वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इंग्लैंड में जन्मे कार्टर ने 2004 में न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के साथ बतौर असिस्टेंट कोच काम शुरू किया था। इसके बाद वह माइक हेसन के सहयोगी भी रहे। 2019 में उन्हें न्यूजीलैंड महिला टीम का मुख्य कोच बनाया गया और उन्होंने 2022 महिला T20 वर्ल्ड कप तक यह जिम्मेदारी संभाली। वह 2012 से 2025 तक न्यूजीलैंड क्रिकेट के हाई-परफॉर्मेंस सिस्टम से भी जुड़े रहे।
वेस्टइंडीज के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइल्स बेसकॉम्ब ने कहा कि अगले 24 से 30 महीनों में वेस्टइंडीज की टीमें कम से कम 6 बड़े वैश्विक आयोजनों में हिस्सा लेंगी। इनमें फरवरी 2027 से शुरू होने वाला पुरुष ODI वर्ल्ड कप क्वालीफायर भी शामिल है। ऐसे में कार्टर का तत्काल लक्ष्य इन महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले बल्लेबाजों के तकनीकी स्तर को मजबूत करना होगा। बता दें, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पिछले कई सालों से संघर्ष कर रही है।
यह भी पढ़ें:
आगे बढ़कर छक्का मारने गए वैभव सूर्यवंशी, 16 बॉल पर लगा केवल चौका और हो गए आउट
सेंचुरी से केवल एक रन दूर थे तिलक वर्मा, अपनी ही गलती पड़ी भारी, ऐसे कोई आउट होता है क्या VIDEO
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.