समय रैना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन समय रैना का शो किसी न किसी विवाद में घिर जाता है। हाल ही में समय रैना अपने शो के एक एपिसोड को लेकर फिर विवादों में घिर गए। शो के दौरान ‘बिहारी-कश्मीरी’ कमेंट पर समय रैना और पैनलिस्ट रहीं शैरॉन वर्मा आलोचनाओं के घेरे में आ गए। इसी बीच कॉमेडियन की पर्सनल लाइफ को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जाने लगे। पिछले दिनों समय रैना का नाम एक्ट्रेस मेधा शंकर से जुड़ रहा था, लेकिन शैरॉन वर्मा के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने के बाद कुछ लोगों ने शैरॉन के साथ भी उनका नाम जोड़ना शुरू कर दिया। अब समय रैना ने खुद इन अफवाहों का सच बताया है।
क्या समय रैना, शैरन वर्मा को डेट कर रहे हैं?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन में शैरॉन वर्मा ने बतौर कंटेस्टेंट दर्शकों का दिल जीता, जिसके बाद ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के दो एपिसोड में वह बतौर पैनलिस्ट शामिल हुईं। एक एपिसोड में वह ओरी, अर्चना पूरन सिंह के साथ दिखीं तो वहीं एक अन्य एपिसोड में मेधा शंकर के साथ पैनल का हिस्सा बनीं। दोनों ही एपिसोड के दौरान उनकी समय रैना संग अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, जिसके बाद दोनों की डेटिंग के चर्चे होने लगे। हाल ही में जब इंस्टाग्राम पर एक Q&A सेशन के दौरान, कॉमेडियन से एक फैन ने पूछा, ‘क्या आप शैरॉन को डेट कर रहे हैं?’ इस सवाल का जवाब देते हुए समय ने इन अटकलों को खारिज कर दिया और लिखा, ‘नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है।’
शैरॉन वर्मा कौन हैं?
शैरॉन वर्मा की बात करें तो वह बिहार की रहने वाली हैं और एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं। शैरॉन अपने आम जिंदगी से जुड़े जोक्स और ऑब्ज़र्वेशनल ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 1 में आने के बाद उन्हें पहचान मिली और उनके एक्ट को बेहद पसंद किया गया। इस एपिसोड के दौरान बिहार से होने के अपने अनुभवों पर आधारित उनके स्टैंड-अप परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से लोकप्रियता हासिल करने के बाद, उन्होंने अपने स्टैंड-अप कॉमेडी शो करने शुरू किए और अब वह विदेशों में भी परफॉर्म करती हैं। फिलहाल, इंस्टाग्राम पर उनके 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में कंटेस्टेंट से जज तक
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1 के दौरान शैरॉन ने खुद को 8 का स्कोर दिया, जबकि जजों का औसत स्कोर 9.5 था, जिसके चलते वह नहीं जीत पाईं। लेकिन, लोकप्रियता हासिल करने में सफल रहीं। सीज़न 2 में शैरॉन एक जज के तौर पर पैनल में शामिल हुईं। अपने सफर की एक झलक शेयर करते हुए, शैरॉन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आखिरकार बिहारी सीट ले ही जाता है।’ वहीं दो एपिसोड में नजर आने के बाद से ही उनके और समय रैना की डेटिंग के भी चर्चे शुरू हो गए।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ की बेबाक कॉमेडियन सुरभि वंजारा, ‘मर्डर’ एक्ट्रेस ने जमकर उड़ाई समय रैना की खिल्ली
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.