ज्यादातर लोग पैरों का ध्यान नहीं रखते हैं इसलिए उनकी स्किन रूखी-सूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में आप ये फुट सोक ट्राई कर सकती हैं। पैर सॉफ्ट भी होंगे, साथ ही उनकी रंगत भी गुलाबी निखर वाली आएगी।
खूबसूरत पैरों के लिए आजमाएं ये नुस्खा
अक्सर पैरों पर धूल-मिट्टी, पसीने और धूप की वजह से डेड स्किन और कालापन जम जाता है; जिस वजह से स्किन भी काफी रूखी-सूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में आप ये ब्यूटी हैक ट्राई कर सकती हैं, पैर बिल्कुल साफ, चमकदार और मुलायम नजर आएंगे। इसके लिए आपको दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका), 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट और एक नींबू लेना है। ये तीनों चीजें आपके पैरों को डीप क्लीन करने में मदद करेंगी।
पेडिक्योर की जगह ट्राई करें ये हैक
खूबसूरत गुलाबी रंगत वाले पैरों के लिए आपको सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी ले लेना है। बहुत ज्यादा गर्म पानी ना लें, इससे पैरों की स्किन और ज्यादा ड्राई हो सकती हैं। अब इस पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट और एक नींबू निचोड़ दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, फिर अपने पैरों को सोक कर के बैठ जाएं। आपको लगभग 20 मिनट के लिए इस पानी में अपने पैरों को भिगोकर रखना है।
अगर आपकी एड़ियों पर काफी ज्यादा डेड स्किन जमा हो गई है, तो आप फुट स्क्रबर या प्यूमिक स्टोन की मदद से हल्का सा इन्हें रब भी कर सकती हैं। लास्ट में पैरों को अच्छे से धो कर किसी साफ तौलिया से पोंछ लें। इसके बाद कोई भी लोशन या ऑयल से पैरों को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। कुछ लोग इस स्टेप के बाद सॉक्स भी पहन लेते हैं, इससे मॉइश्चर लॉक होने में मदद मिलती है और रिजल्ट बेहतर आता है।
क्या-क्या होंगे इस फुट सोक के फायदे?
अगर आपके पैरों को रंगत डल पड़ गई है या वो काफी रूखे-सूखे और बेजान दिखने लगे हैं, तो इस फुट सोक से आपको काफी अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। इससे पैरों की टैनिंग भी कम होती है और वो ज्यादा सॉफ्ट और मुलायम लगते हैं। अगर आप हल्के गुलाबी रंगत वाले पैर चाहिए तो भी ये नुस्खा आपको हफ्ते में दो से तीन बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
काम की बात: अगर पैरों में कहीं कट, घाव या फंगल इन्फेक्शन है तो ये रेमेडी ट्राई ना करें। इसमें नींबू, एप्पल साइडर विनेगर और एप्सम सॉल्ट जैसे इंग्रेडिएंट्स हैं, इसलिए सेंसेटिव स्किन वाले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
(Images Credit- Pinterest)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.