तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी जोसेफ विजय ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही थीं, लेकिन उनके प्रशंसकों की निगाहें एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के सोशल मीडिया अकाउंट पर टिकी थीं। जब तृषा ने उन्हें विश करने में देरी की, तो दोनों के बीच अनबन की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, मंगलवार शाम को तृषा ने एक बेहद प्यारी तस्वीर और मैसेज शेयर करके इन सभी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। अब तृषा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विजय थलापति के 52वें बर्थडे पर हुआ शानदार सेलिब्रेशन
तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की है जिसमें वह और विजय एक साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता ने प्रिंटेड शर्ट पहनी है और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है। वहीं, तृषा प्यार भरी नजरों से विजय को देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके सामने एक या दो नहीं बल्कि पूरे पांच केक रखे हुए हैं, जो इस दिन को और भी यादगार बना रहे हैं।
तृषा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जो हर चीज को सार्थक बनाता है। इसके साथ उन्होंने दिल और बुरी नजर वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने 00:00 और एक स्टार्स का हुआ इमोजी भी लगाया है, उन्होंने 22 जून को ठीक रात 12 बजे विजय का जन्मदिन एक साथ मनाया था|
फैंस की चिंता और अफवाहों का द एंड
तृषा की इस पोस्ट से पहले फैंस काफी परेशान थे। इंटरनेट पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया है, हालांकि कुछ लोगों ने बाद में साफ किया कि उन्होंने कभी विजय को फॉलो ही नहीं किया था। अफवाहों का बाजार इसलिए भी गर्म था क्योंकि इस साल की शुरुआत में ही ऐसी खबरें आई थीं कि विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी है। ऐसे में तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इस नई पोस्ट को देखकर प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।
यह कोई पहली बार नहीं है जब तृषा ने विजय को इस तरह खास अंदाज में विश किया हो। साल 2023 में फिल्म लियो की शूटिंग के दौरान उन्होंने बर्फीले इलाके की एक तस्वीर पोस्ट की थी। साल 2024 में उनकी एक मिरर सेल्फी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि तूफान के बाद की शांति। वहीं साल 2025 में तृषा ने विजय की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह एक पालतू जानवर के साथ खेलते नजर आ रहे थे। फैंस को याद था कि 2024 में भी तृषा ने एक दिन बाद ही जन्मदिन की बधाई दी थी और इस बार भी उनकी यह प्रेडिक्शन सच साबित हुई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.