टोयोटा मार्केट में अपनी कुछ मौजूदा कारों का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी में है। इनमें ग्लांजा के साथ इनोवा हाइक्रॉस और टाइजर भी शामिल है। फेसलिफ्ट में कंपनी डिजाइन चेंज के साथ इंटीरियर में भी कई बदलाव ऑफर कर सकती है।
Toyota Glanza Facelift
मारुति सुजुकी ने हाल ही में बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। इसके बाद अब टोयोटा ग्लांजा को भी अपडेट किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्लांजा अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने वाली है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर और लाइटिंग में छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार में नए अलॉय व्हील और पीछे की तरफ भी मामूली बदलाव किए जाने की उम्मीद है। फीचर्स की बात करें, तो नई ग्लांजा में Level 2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, HUD, 9-इंच टचस्क्रीन और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन में भी बदलाव होने की उम्मीद है। इसमें मौजूदा 4-सिलेंडर इंजन की जगह नया 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिसे मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाएगा।
Innova HyCross Facelift
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को भी जल्द फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है। इसके फ्रंट डिजाइन में नए हाइलक्स से इंस्पायर्ड बदलाव किए जा सकते हैं। इसके अलावा बड़ी टचस्क्रीन, अपडेटेड 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। फ्रंट और रियर सीट्स में वेंटिलेशन फीचर भी दिया जा सकता है। टॉप वेरिएंट में ADAS फीचर्स ऑफर होते रहेंगे। हाइक्रॉस के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा, जो 173PS की पावर और 204Nm का टॉर्क देता है। यह CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं, 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ करीब 184PS की कंबाइन्ड पावर देगा और e-CVT गियरबॉक्स के साथ ऑफर होता रहेगा।
Toyota Taisor Facelift
टोयोटा टाइजर, मारुति फ्रॉन्क्स का कंपनी-बैज वाला मॉडल है। ऐसे में फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट के बाद टाइजर को भी अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर और अपडेटेड LED DRL जैसे छोटे डिजाइन चेंज किए जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ नए फीचर्स भी ऐड किए जाने की उम्मीद है। इंजन की बात करें, तो टाइजर में भी मारुति के नए 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को शामिल किए जाने की उम्मीद है। यानी मौजूदा 4-सिलेंडर इंजन की जगह नया इंजन मिल सकता है।
Toyota Hyryder Facelift
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को भी जल्द मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है। फेसलिफ्ट मॉडल में नई फ्रंट ग्रिल और मामूली डिजाइन बदलाव किए जा सकते हैं। कंपनी इसके केबिन को भी ज्यादा प्रीमियम बनाने पर ध्यान दे सकती है। इसमें Level 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी टचस्क्रीन जैसे नए फीचर्स ऑफर किए जाने की उम्मीद है। डैशबोर्ड और सीट्स के लिए नया इंटीरियर थीम भी मिल सकता है। मेकैनिकली इसमें बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.