- Hindi News
- Sports
- Ganges Grandmasters Win Global Chess League | Bengaluru Chess Finals
- कॉपी लिंक
बेंगलुरु में रविवार को ग्लोबल चेस लीग के फाइनल में गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने एल्पाइन APL पाइपर्स को 7-5 से हराया। इस जीत में इयान नेपोम्नियाश्ची ने मैग्नस कार्लसन को मात देकर अहम भूमिका निभाई।
दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लसन को लीग में दो दिन में दूसरी हार मिली। कार्लसन इससे एक दिन पहले अलीरेजा फिरोज्जा से हारे थे। इसके बाद फाइनल में उन्हें गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स के रूसी खिलाड़ी नेपोम्नियाश्ची ने हराया।
एल्पाइन पिछली बार की चैंपियन थी
एल्पाइन APL पाइपर्स पिछली बार की चैंपियन टीम थी। हालांकि, जब पिछली बार यह टूर्नामेंट मुंबई में हुआ था, तब कार्लसन इसमें नहीं खेले थे।
टीम फाइनल के पहले सेट में कार्लसन ने काले मोहरों से नेपोम्नियाश्ची के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली। दूसरे सेट में कार्लसन सफेद मोहरों से खेल रहे थे और जीत की स्थिति में दिखाई दे रहे थे।
नेपोम्नियाश्ची ने इसके बाद जाल बिछाया। काफी समय बचा होने के बावजूद कार्लसन उसमें फंस गए। नेपोम्नियाश्ची ने तुरंत बाजी पलट दी।
उन्होंने बढ़त हासिल की और टीम के लिए अहम जीत दर्ज की। इस जीत से गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
लीग में मेंस-विमेंस प्लेयर्स क ही टीम का हिस्सा
ग्लोबल चेस लीग एक टीम-बेस्ड शतरंज प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया के कई बड़े शतरंज खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं। इसमें मेंस और विमेंस खिलाड़ी एक ही टीम का हिस्सा होते हैं।
लीग में रैपिड फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाते हैं और एक मैच में टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ बोर्ड पर उतरते हैं। इस लीग में विश्वनाथन आनंद, मैग्नस कार्लसन और हिकारू नाकामुरा जैसे बड़े नाम भी खेल चुके हैं।
——————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
भारत ने PCB चीफ से फिर ट्रॉफी नहीं ली:फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया

भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। हालांकि, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैंस ने नकवी को ‘चोर’ कहकर भी चिढ़ाया। पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
