SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गु़ड न्यूज है। आने वाले दिनों में मार्केट में कई बेहतरीन मिड-साइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें रेनो, टाटा, हुंडई के साथ महिंद्रा की एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Renault Duster Hybrid
नई रेनो डस्टर के बाद अब कंपनी इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इसे दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक 2026 के लिए Duster E-Tech Hybrid का पूरा प्रोडक्शन पहले ही बुक हो चुका है। इसमें 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 1.4kWh बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी। यह सिस्टम करीब 160bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क देगा। रेनो का दावा है कि शहर में करीब 80 फीसदी ड्राइविंग इलेक्ट्रिक मोड में की जा सकती है। इसमें सामान्य e-CVT की जगह मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। मौजूदा डस्टर की कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hyundai Bayon
हुंडई भी वेन्यू और न्यू जेनरेशन क्रेटा के बीच एक नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। कोडनेम BC4i वाली इस एसयूवी की लंबाई करीब 4.3 मीटर हो सकती है। इसका डिजाइन मौजूदा हुंडई एसयूवी से अलग और ज्यादा क्रॉसओवर जैसा होगा। इसमें ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग, Bose साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन करीब 115hp और 144Nm देगा। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT का ऑप्शन मिल सकता है। खास बात यह होगी कि यह भारत में चार मीटर से लंबी पहली हुंडई एसयूवी हो सकती है, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी ऑप्शन मिलेगा।
Tata Sierra Dark Edition
टाटा कार्स अपनी नई सिएरा के साथ डार्क एडिशन भी पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यह खास एडिशन ICE यानी पेट्रोल-डीजल मॉडल के साथ-साथ सिएरा ईवी में भी आ सकता है। सिएरा ICE में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। डार्क एडिशन में पूरी तरह ब्लैक एक्सटीरियर थीम, डार्क कलर का इंटीरियर और खास बैजिंग जैसे बदलाव किए जा सकते हैं।
Mahindra BE07
लिस्ट में आखिरी नाम महिंद्रा BE07 का है। यह कंपनी के INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर इसकी रियल ड्राइविंग रेंज 500km से ज्यादा हो सकती है। एसयूवी में बड़ा और मॉडर्न डिजाइन, फ्रेमलेस दरवाजे और तीन स्क्रीन वाला टेक-फोकस्ड केबिन मिलने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.