7-सीटर सेगमेंट में सस्ते से लेकर महंगे मॉडल शामिल हैं। इसमें मारुति, टाटा, महिंद्रा जैसी कंपनियों का दबदबा देखने को मिलता है। अभी मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा, किआ कैरेंस इस सेगमेंट में राज कर रही हैं। अब इस सेगमेंट की शानदार डिमांड के चलते कई कंपनियां इसमें नए मॉडल जोड़ने का प्लान बना रही हैं।
1. MG Hector Hawk:
JSW MG मोटर इंडिया 28 अगस्त को हेक्टर हॉक लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह तीन-रो वाली एक नई SUV है। ये विदेशों में बिकने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड होगी। शुरुआत में यह SUV PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) के तौर पर आएगी। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh का बैटरी पैक होगा, जो लगभग 197 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क देगा। CLTC साइकिल के हिसाब से यह बैटरी सिर्फ़ इलेक्ट्रिक मोड पर 100 km तक की रेंज दे सकती है।
2. Kia Sorento Hybrid
किआ मोटर्स 4 सितंबर को भारत में सोरेंटो लॉन्च करेगी। इस तीन-रो वाली SUV की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सोरेंट में 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है, जो लगभग 230 PS की पावर देता है और इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगा होता है। इसे डीजल इंजन के साथ भी बेचा जाएगा। इस प्रीमियम SUV में दो 12.3-इंच डिस्प्ले, लेवल 2 ADAS सुइट, पैनोरमिक सनरूफ, बड़े एलॉय व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे कई फीचर्स होंगे।
3. Renault Duster 7-Seater
रेनो ने कई बार कन्फर्म किया है कि नई डस्टर पर बेस्ड थ्री-रो वाली SUV पर काम चल रहा है। यह मॉडल ग्लोबल बॉरेल से इंस्पायर्ड हो सकता है। उम्मीद है कि इस बड़ी SUV में डस्टर वाले ही 1.0-लीटर पेट्रोल, 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन मिलेंगे, जबकि इसके फीचर्स रेगुलर डस्टर जैसे ही होंगे। हालांकि, इसमें कुछ और प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। यह अगले फाइनेंशियल ईयर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
4. Hyundai Ni1i:
हुंडई एक नई 7-सीटर SUV पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Ni1i है। इसे खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए बनाया जा रहा है और इसे अल्काजार से ऊपर की कैटेगरी में रखा जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले इस मॉडल में अगले साल आने वाली नई जनरेशन की क्रेटा के कई पार्ट्स इस्तेमाल किए जाएंगे, जबकि इसकी बॉडी और केबिन का डिजाइन पूरी तरह नया होगा। इसमें हुंडई के नए 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन का इस्तेमाल होने की संभावना है। इसके 2028 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
5. Toyota Hyryder 7-Seater
टोयोटा भारत के लिए अर्बन क्रूजर हाइराइडर का 7-सीटर वर्जन बना रही है, जिसमें मौजूदा 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन ही दिए जाएंगे। इस बड़ी SUV में लंबा व्हीलबेस और बैठने के लिए एक एक्स्ट्रा लाइन मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इसके स्टाइल में कुछ बदलाव और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स भी मिल सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.