कंपनी इस महीने अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा पर कुल 70,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस कार पर 25,000 का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। जो खरीदार अपनी नॉन-टोयोटा गाड़ी के बदले ग्लैंजा लेंगे, उन्हें 40,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है।
टोयोटा ग्लैंजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इंजन पावरट्रेन की बात करें तो ग्लैंजा को 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसको 5-स्पीड मैनुअल और एक AMT यूनिट के साथ जोड़ा गया है, जो89bhp की पावरऔर 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओरसीएनजी मोड मेंकेवल मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा इंजन 76bhp की पावर और 98.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका सीधा मुकाबला मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 से होता है।
इसके माइलेज की बात करें तो टोयोटा ग्लैंजा के1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल / एएमटी वैरिएंट का माइलेज 22.3kmpl है। वहीं, 1.2-लीटर पेट्रोल+सीएनजी मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 30.61km/kg है। ये ARAI सर्टिफाइड माइलेज है। ग्लैंजा में LED प्रोजेक्ट हेडलैंप, ट्विन LED डे-टाइम रनिंग लैंप, वाइड ट्रैपेजॉइडल लोअर ग्रिल, स्लीक और डायनेमिक R17 अलॉय व्हील, LED टेल लैंप दिया है। इसमें टोयोटा का सिग्नेचर फ्रंट फेसिया और एडवांस टेक फीचर्स को जोड़ा गया है।
ग्लैंजा के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED DRLs, LED फॉग लैंप और 16-इंच एलॉय व्हील्स दिए हैं। कार के अंदर 9-इंच स्मार्ट प्लेकास्ट टचस्क्रीन, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ मिलता है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले और वॉयस असिस्टेंट दिया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन भी दिया है। सेफ्टी की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री व्यू कैमरा, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.