आपकी किचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिन्हें रातभर भिगोकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यहां 8 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप ओवरनाइट भिगोकर अगली सुबह खाली पेट खा सकते हैं।
क्या हैं वह 8 चीजें
1) हलीम बीज- ये बीज हेल्दी आयरन लेवल को सपोर्ट करते हैं। रात में एक चम्मच बीज को पानी में भीगोकर रखें।
2) काली किशमिश- नेचुरली हेल्दी आयरन लेवल बनाए रखने के लिए ये काफी फायदेमंद है। रातभर के लिए 7 से 10 किशमिश को भिगोएं। फिर अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं और किशमिश खाएं।
3) केसर का पानी- स्किन ग्लो, पाचन और हार्मोनल बैलेंस ठीक करने में मददगार होता है। गुनगुने पानी कुछ केसर के धागे भिगोएं और फिर अगली सुबह इस पानी को पिएं।
4) अंजीर- भीगी अंजीर पाचन दुरुस्त करती हैं, स्किन हेल्थ और ओवरऑल वेलनेस को सपोर्ट करती हैं। अगर आपको कब्ज से जुड़ी समस्याएं हैं तो रातभर के लिए 2 अंजीर को पानी में भिगोएं और सुबह खाएं।
5) ब्राजिल नट्स-ये नट सेलेनियम से भरपूर होता है और हेल्दी थायरायड फंक्शनिंग को सपोर्ट करने में मददगार होता है। एक नट को रातभर के लिए भिगोएं और फिर अगली सुबह ये बीज खाएं।
6) मेथी के बीज- मेथी के बीज ब्लड शुगर बैलेंस करने में मदद करते हैं। ये पाचन और हार्मोनल बैलेंस के लिए भी अच्छे होते हैं। रोजाना रात को एक चम्मच बीज पानी में भिगोएं और फिर इसके पानी को पिएं और बीज भी खाएं।
7) चिया सीड्स- ये बीज गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। इन्हें खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है। एक चम्मच बीज को रातभर के लिए भिगोएं और फिर अगली सुबह बीज के साथ पानी पिएं।
8) बादाम-बादाम विटामिन ई से भरपूर होते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो हार्ट के लिए अच्छे हैं। रातभर के लिए 5 से 7 बादाम भिगोएं और फिर अगली सुबह छीलकर खाएं।
ये 8 चीजों के फायदे
-आयरन का लेवल
-थायरॉयड का काम
-हार्मोनल बैलेंस
-स्किन की सेहत
-ओवरऑल वेलनेस
कैसे मिलेगा ज्यादा फायदा
एक्सपर्ट कहती हैं कि परफेक्शन से ज्यादा जरूरी रेगुलरिटी है। हर दिन सब कुछ खाने की कोशिश करने के बजाय, वही चीजें चुनें जो आपके हेल्थ गोल्स के हिसाब से सही हों। इसके अलावा आपको सही मात्रा और खाने से सही समय पर भी ध्यान देना होगा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.