Vivo S2 कल (6 अगस्त) दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च के बाद Vivo S2 को Vivo इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। इस फोन में 6.83-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
भारत में Vivo S2 की कीमत और उपलब्धता
हालांकि वीवो ने अभी तक इसकी कीमत के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन हालिया लीक से पता चलता है कि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 44,999 रुपये हो सकती है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 49,999 रुपये होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद Vivo S2 को Vivo इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।
चलिए एक नजर डालते हैं Vivo S2 के खास स्पेसिफिकेशन्स पर:
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वीवो S2 रीगल ब्रॉन्ज, सफायर ब्लू और सिल्क व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस फोन में 6.83-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। वीवो का यह भी कहना है कि इस पैनल को SGS लो ब्लू लाइट और SGS फाइव-स्टार सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले सर्टिफिकेशन मिले हैं। यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट पर चलेगा और वीवो का दावा है कि इस चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 9,70,000 स्कोर हासिल किया है। वीवो S2 में 7050mAh की बैटरी है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.99 एमएम है।
कैमरे की बात करें तो वीवो S2 में 50-मेगापिक्सेल का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे यह फोन उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जो अक्सर कंटेंट बनाते हैं। यह स्मार्टफोन OriginOS 6 के साथ आएगा और इसमें कई AI-पावर्ड फीचर्स, जैसे AI क्रिएशन, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और सर्कल टू सर्च 2.0 मिलेंगे। इसमें शेक एंड शेयर फीचर का सपोर्ट भी मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स एक आसान जेस्चर से कम्पैटिबल डिवाइस के बीच फाइलें ट्रांसफर कर सकेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.