कंपनी इस लग्जरी सेडान के अलग-अलग मॉडल ईयर पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। कैमरी के MY25 पर कंपनी 2.50 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही, इस पर फाइनेंस, एक्सचेंज और ओनरशिप बेनिफिट भी मिलेंगे। जिसके चलते इस पर कुल 4,02,416 रुपए के बेनिफिट मिलेंगे।
दूसरी तरफ, कैमरी के MY26 मॉडल पर 1.25 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, इस पर भी फाइनेंस, एक्सचेंज और ओनरशिप बेनिफिट भी मिलेंगे। जिसके चलते इस पर कुल 2,77,416 रुपए के बेनिफिट मिलेंगे। कंपनी कार पर 5 साल की वारंटी भी ऑफर करती है। इस लग्जरी सेडान को 6 कलर ऑप्शन सीमेंट ग्रे, एटीट्यूड ब्लैक, डार्क ब्लू, इमोशनल रेड, प्लैटिनम वाइट पर्ल और प्रेशियस मेटल में खरीद सकते हैं।
ये सेडान इंटरनेशनल मार्केट में भी मौजूद है। कैमरी एक प्रीमियम लग्जरी सेडान है, इसलिए इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 47.48 लाख रुपए से लेकर 47.48 लाख रुपए तक हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला ऑडी A4, मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास, BMW 3 सीरीज, स्कोडा सुपर्ब के साथ BYD सील इलेक्ट्रिक सेडान से भी होता है।
टोयोटा कैमरी का इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन
टोयोटा कैमरी में 2.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जिसे e-CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन 230bhp का पावर जनरेट करता है। इसके अलावा, इसमें ईको, स्पोर्ट और नार्मल तीन ड्राइव मोड्स मिलते हैं। कैमरी के डिजाइन की बात करें तो इसमें अट्रेक्टिव ग्रिल, C-शेप्ड के LED DRLs, मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील, शॉर्प-क्रीज डोर पैनल्स, नए डिजाइन के LED टेललैम्प्स और हेडलैम्प्स और बड़ा-सा पैनारोमिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स भी मिलते हैं।
टोयोटा कैमरी का इंटीरियर और फीचर्स
अब बात करें कार के इंटीरियर की तो इसमें बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्ट मिलेता है। नए ग्राफिक के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया स्टीयरिंग वील, अपडेटेड सेंटर कंसोल और सीट अपहोल्स्ट्री, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS और 360-डिग्री सराउंड कैमरा समेत कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। यह HUD, EPB, वायरलेस मोबाइल प्रोजेक्शन, वायरलेस चार्जर, 10-वे एडजेस्टेबल पावर्ड फ्रंट सीट, 9 एयरबैग्स और रिक्लाइन फंक्शन वाली रियर सीट मिलती है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.