साउथ के सुपरस्टार यश अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। टॉक्सिक फेम यश इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं और तब जाकर 40 की उम्र में सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट कर पाते हैं। चलिए उनका फिटनेस रूटीन आपको बताते हैं।
वर्कआउट को लेकर कोई लापरवाही नहीं
एक्टर यश वर्कआउट को लेकर काफी गंभीर हैं और इसे वह कभी भी स्किप नहीं करते हैं। खास बात ये है कि यश सुबह उठकर सबसे पहले वर्कआउट ही करते हैं। जी हां, एक्टर करीब 1 घंटा एक्सरसाइज करते हैं, फिर बाकि के काम होते हैं। शुरुआत वह कार्डियो से करते हैं, जिससे शरीर में चुस्ती बनी रहे। इसके अलावा वेट ट्रेनिंग करते हैं, जिससे पेट और शरीर के बीच वाले हिस्से को मजबूत बनाया जा सके। पुश-अप्स और पुल-अप्स जैसी एक्सरसाइज भी उनकी डेली रूटीन का हिस्सा हैं। यही कारण है कि यश की बॉडी सिर्फ अच्छी दिखती ही नहीं बल्कि मजबूत भी है।
कंसीस्टेंसी हैं यश का रूल
यश सुबह खाली पेट तो वर्कआउट करते ही हैं लेकिन जरूरत पड़ने या किसी खास रोल के शूट के लिए शाम को भी 1 घंटा वर्कआउट करते हैं। उनका कहना है कि अगर आप रोजाना वर्कआउट करेंगे, तभी आपको फर्क दिखेगा। जो लोग स्किप करते हुए वर्कआउट करते हैं, उनकी बॉडी कभी फिट नहीं हो पाती। यश फिटनेस के लिए ना ही कोई डाइटिंग करते हैं और ना ही कोई स्टेरॉयड्स लेना पसंद करते हैं, वह सिर्फ मेहनत करने पर यकीन करते हैं।
खाना होना चाहिए हेल्दी
यश की खाने की प्लेट हमेशा हेल्दी होती हैं, वह सुबह के नाश्ते में 1 कटोरी नट्स, ब्राउन ब्रेड, अंडे का सफेद हिस्सा, ताजे फल खाते हैं। वहीं लंच में मछली, सीफूड और राइस होता है। स्नैक्स टाइम में वह ब्राउन ब्रेड और केला खाते हैं। डिनर हल्का करते हैं लेकिन प्रोटीन युक्त चीजें ही खाते हैं।
छोड़ रखी हैं ये चीजें खाना
यश मीठा बिल्कुल नहीं खाते हैं और जंक फूड से खास दूरी बनाकर रखते हैं। इसके अलावा ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से भी परहेज करते हैं। उनका मानना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो अपना खान-पान सुधार लीजिए। सिर्फ वर्कआउट ही आपकी बॉडी को नहीं बनाता बल्कि सही खाना भी मददगार होता है।
कैसे मिलेगी फिट बॉडी
यश का कहना है कि सिर्फ वर्कआउट करके ही फिट बॉडी नहीं मिलती बल्कि उसके लिए आपका खान-पान, नींद, पानी की मात्रा सब बेहतर होनी चाहिए। अगर आप रोजाना जिम जाते हैं लेकिन फिर समोसा खा लेते हैं। ऐसे में आपको फिट बॉडी फिगर या एब्स नहीं मिल पाएंगे। कुछ पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.