भारतीय ग्राहकों के बीच पेट्रोल कारों की डिमांड हमेशा रहती है। अगर साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से लेकर जून के बीच हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी बलेनो ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
दूसरे नंबर पर रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 81,046 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा पंच रही। टाटा पंच ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 61,701 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 61,565 यूनिट कार की बिक्री की।
38% बढ़ गई ऑल्टो की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी ऑल्टो रही। मारुति सुजुकी ऑल्टो ने इस दौरान 38 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 59,165 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई वेन्यू रही। हुंडई वेन्यू ने इस दौरान 26 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 55,750 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजायर रही। मारुति डिजायर में इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 50,865 यूनिट कार की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही हुंडई क्रेटा
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 31 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 50,240 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा ने इस दौरान 14 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 49,096 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 49,094 यूनिट कार की बिक्री की।
जानिए मारुति बलेनो की खासियत
मारुति बलेनो में 1.2-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और 6-एयरबैग्स जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। यह कार पेट्रोल में लगभग 22.35 से 22.94 किमी/लीटर और CNG में 30.61 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.99 लाख से शुरू होकर 9.17 लाख रुपये तक जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.