NHM Assam Recruitment 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) असम ने स्टाफ नर्स के 2204 पदों पर भर्ती निकाली है। बीएससी नर्सिंग और GNM डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन असम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती का शेड्यूल इस प्रकार है:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में सर्वर पर भारी ट्रैफिक या तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए 15 अगस्त का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भर लें।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अगस्त 2026 बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) की डिग्री या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा कोर्स पूरा किया हो।
रजिस्ट्रेशन: अभ्यर्थी का असम नर्सिंग, मिडवाइव्स एंड हेल्थ विजिटर्स काउंसिल के साथ एक रजिस्टर्ड नर्स के रूप में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और सैलरी
आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी: चयन के बाद उम्मीदवारों को 20,000 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों, अनुभव और इंटरव्यू/स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यदि आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो संबंधित विभाग मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट तैयार कर इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित करेगा।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले एनएचएम असम की आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद ‘Careers / Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें।
3. ‘Application for Staff Nurse’ वाले लिंक पर जाएं और ध्यानपूर्वक निर्देश पढ़ें।
4. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी सही-सही दर्ज करें।
6. अपनी फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक डॉक्यूमेंट (डिग्री, काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) स्कैन करके अपलोड करें।
7. गए फॉर्म की जांच करें और सबमिट करें। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.