टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है, जिसमें शुरुआत से बल्लेबाज प्रहार करने का प्रयास करता है. आईपीएल का 19वां संस्करण (IPL 2026) जारी है, जिसमें अभी तक हुए 49 मैचों में कई बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. पंजाब द्वारा 265 का रन चेज, वैभव सूर्यवंशी का 36 गेंदों में शतक, अभिषेक और हेड के साथ SRH के लिए क्लासेन भी इस बार विस्फोटक पारियां खेलते हुए नजर आए हैं. ऐसे में गेंदबाजों के लिए डॉट गेंद डालना बहुत मुश्किल होता है. हालांकि 3 गेंदबाज ऐसे हैं जो अभी तक 100 से ज्यादा डॉट गेंदें डाल चुके हैं.
जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल नहीं हैं. वह 10वें स्थान पर हैं. मोहम्मद शमी टॉप-5 में हैं, इसमें 5 में से 3 भारतीय गेंदबाज हैं.
1. मोहम्मद सिराज (109)
गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 49 मैचों के बाद सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने वाले गेंदबाज हैं. सिराज ने 10 मैचों में 37 ओवर डाले हैं. यानी वह 222 गेंदें डाल चुके हैं, इसमें से उन्होंने 109 गेंदें डॉट डाली है. वह अभी तक 11 विकेट लिए चुके हैं.
2. जोफ्रा आर्चर (107)
राजस्थान रॉयल्स में खेल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 37 ओवर डाले हैं. उन्होंने 107 गेंदें डॉट डाली है, वह अभी तक 15 विकेट लिए चुके हैं.
यह भी पढ़ें- SRH ने रचा इतिहास, CSK को पछाड़ा; पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
3. कगिसो रबाडा (105)
गुजरात टाइटंस में खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा सबसे ज्यादा डॉट डालने वाले तीसरे गेंदबाज हैं, उन्होंने भी 100 से ज्यादा डॉट गेंदें डाली हैं. रबाडा ने 10 मैचों में 39 ओवर डाले हैं, जिसमें 105 गेंदें डॉट फेंकी हैं और 16 विकेट लिए हैं.
4. मोहम्मद शमी (95)
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा, लेकिन इस टीम में खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बेहतर प्रदर्शन किया है. शमी ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 35 ओवर डाले और 8 विकेट लिए. शमी ने 95 गेंदें डॉट डाली हैं.
यह भी पढ़ें- ईशान किशन ने यूं उड़ाया पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग का मजाक, GF अदिति हुंडिया ने भी लिए मजे
5. अंशुल कंबोज (94)
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, उन्होंने 10 मैचों में 35.4 ओवर डाले. उन्होंने अभी तक 94 गेंदें डॉट डाली है. अंशुल IPL 2026 में अभी संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने और भुवनेश्वर कुमार ने 17-17 विकेट लिए हैं, लेकिन इकॉनमी रेट बेहतर होने के चलते भुवि के पास पर्पल कैप है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.