भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरूवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सभी के मन में एक सवाल है कि क्या है इस मैच में यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिलेगा। इस बीच टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि क्यों जायसवाल को अभी वनडे क्रिकेट में मौका नहीं मिल रहा है। साथ ही में सितांशु ने ये भी बताया कि जायसवाल को अभी मौके के लिए इंतजार करना होगा।
सितांशु कोटक ने यशस्वी जायसवाल को लेकर क्या कहा?
न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पहले वनडे से ठीक एक दिन पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टीम में जगह पाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है और कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने बताया कि यशस्वी जायसवाल बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और जब भी उन्हें खेलने का मौका मिला है, उन्होंने खुद को साबित किया है। यही वजह है कि वे भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं।
बैटिंग कोच ने आगे बताया कि सपोर्ट स्टाफ के तौर पर वे यशस्वी के खेल, प्रैक्टिस और सोच को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं, और हेड कोच गौतम गंभीर भी लगातार उनसे चर्चा करते रहते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि अगर टीम में तीन बहुत बेहतरीन विकेटकीपर हों, तब भी प्लेइंग-11 में जगह किसी एक को ही मिल पाती है।
कोटक के इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में लगातार खेलने के मौकों के लिए अभी थोड़ा और सब्र करना होगा। उन्होंने कहा कि जायसवाल के साथ कोई नाइंसाफी या भेदभाव नहीं हो रहा है, बल्कि उन्हें लगातार मेहनत करते रहना चाहिए और अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए। जब भी उन्हें खेलने का मौका मिला है, उन्होंने हर बार बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है।
शुभमन गिल के चोट पर भी सितांशु कोटक ने दिया अपडेट
बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि गिल पूरी तरह फिट हैं और 27 सितंबर को होने वाले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद सिराज की एक बॉल गिल की दाईं कोहनी पर लग गई थी, लेकिन कोटक के मुताबिक घबराने की कोई बात नहीं है। शनिवार को गिल नेट प्रैक्टिस के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे, क्योंकि वह एक ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन था।
यह भी पढ़ें
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे से पहले लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से हुए बाहर
टीम इंडिया ने बुलेट ट्रेन से किया नागोया तक का सफर, नजरें अब एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल मैच पर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.