अगर आपको चाइनीज खाने का मन कर रहा है तो ज़रूरी नहीं है कि हर बार आप रेस्टोरेंट में ही जाएं। आप घर पर भी आसानी से टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं। अगर नूडल्स में स्ट्रीट स्टाइल वाला स्वाद चाहते हैं, तो बस आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना जरूरी है। आइए जानते हैं घर पर स्ट्रीट स्टाइल नूडल्स बनाने की आसान विधि।
नूडल्स बनाने के लिए सामग्री
-
200 ग्राम नूडल्स, पानी उबालने के लिए, आधा चम्मच कुकिंग ऑयल, ज़रा सा नमक -
भुनने के लिए सामग्री: दस से बारह लहसुन, दो सूखा लाल मिर्च, एक चम्मच कदूकस किया हुआ अदरक, एक प्याज, एक शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, आधा कप पत्ता गोभी -
सॉस के लिए सामग्री: 2 बड़े चम्मच रेड चिली सॉस, 2 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सॉस, 1 बड़ा चम्मच टोमेटो केचप, 2 बड़े चम्मच विनेगर 1 छोटा चम्मच, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच ऑर्गेनों, आधा छोटा चम्मच चिली फ्लैक्स
नूडल्स बनाने का तरीका?
-
पहला स्टेप: नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक गहरा बर्तन रखें। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी, थोड़ा नमक और करीब एक चम्मच तेल डालकर उबालें। अब इसमें नूडल्स डालें कुछ मिनट तक पकाएं। नूडल्स नरम होने के बाद गैस बंद कर दें और छलनी से छानकर ठंडे पानी से धोएं ताकि नूडल्स आपस में चिपके नहीं।
-
दूसरा स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल डालें और फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन और अदरक डालें। जब ये सुनहरा हो जाए तब उसमें मोटा कटा प्याज डालें। जब प्याज गोल्डन होने लगे तब उसमें शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और बेबी कॉर्न डालें और हल्का भूनें। जब ये भून जाए तब गैस स्लो करें।
-
तीसरा स्टेप: अब उसमें, रे 2 बड़े चम्मच रेड चिली सॉस, 2 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सॉस, 1 बड़ा चम्मच टोमेटो केचप, 2 बड़े चम्मच विनेगर 1 छोटा चम्मच, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच ऑर्गेनों, आधा छोटा चम्मच और चिली फ्लैक्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब सब्जी अच्छी तरह से पक जाएं तब उसमें नूडल्स डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। आपका टेस्टी नूडल्स बनकर तैयार है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.