अक्टूबर का महीना पर्यटकों के लिए बेहद खास माना जाता है। ये मौसम घूमने के लिहाज से बेस्ट होता है। ऐसे में इस मौसम में घूमने के लिए दक्षिण भारत से अच्छा ऑप्शन कुछ और हो ही नहीं सकता। मानसून की विदाई के बाद दक्षिण भारत का मौसम न सिर्फ सुहावना हो जाता है, बल्कि यहां की हरियाली, झरने और समुद्र तट किसी जन्नत से कम नजर नहीं आते। अगर आप इस अक्टूबर में किसी शानदार ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो दक्षिण भारत के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन आपको अपनी लिस्ट में जरूरी शामिल करना चाहिए।
1. मुन्नार (केरल): हरी-भरी पहाड़ियों का स्वर्ग
केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार दक्षिण भारत का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। अक्टूबर के महीने में यहां के चाय के बागान, कोहरे से ढकी चोटियां और सुहाना मौसम आपका मन मोह लेंगे। यहां का एराविकुलम नेशनल पार्क और मट्टुपेट्टी बांध जरूर एक्सप्लोर करें। सुबह की हल्की धूप में चाय के बागानों के बीच टहलना यहां का सबसे सुकून देने वाला अनुभव है।
2. कूर्ग (कर्नाटक): ‘भारत का स्कॉटलैंड’
‘भारत का स्कॉटलैंड’ कहे जाने वाले कूर्ग में अक्टूबर के समय कॉफी की खुशबू हवाओं में घुली होती है। मानसून के तुरंत बाद यहां के वॉटरफॉल्स, जैसे एब्बी फॉल्स और इरुप्पु फॉल्स, अपने पूरे शबाब पर होते हैं। कॉफी बागानों के बीच स्टे करना, राजा सीट से सूर्यास्त देखना और दुबारे एलीफेंट कैंप जाना यहां के मुख्य आकर्षण हैं।
3. हम्पी (कर्नाटक)
यदि आपको इतिहास, पुरानी वास्तुकला और फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो अक्टूबर हम्पी घूमने के लिए सबसे बेस्ट समय है। गर्मियों की चिलचिलाती धूप खत्म होने के बाद यहां का मौसम प्राचीन खंडहरों और पत्थरों की संरचनाओं को एक्सप्लोर करने के लिए अनुकूल हो जाता है। तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल आपको विजयनगर साम्राज्य की भव्यता का अहसास कराता है।
4. अलाप्पुझा/अल्लेप्पी (केरल)
केरल के बैकवाटर्स का असली मज़ा लेना हो तो अल्लेप्पी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। अक्टूबर में यहां मौसम हल्का और आरामदायक रहता है। हाउसबोट में रात बिताना, शांत पानी पर तैरते हुए आसपास के गांव, नारियल के पेड़ और पक्षियों की चहचहाहट देखना एक जादुई अनुभव प्रदान करता है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करने के लिए ये जगह बेस्ट है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.