साल 2026 के 6 महीनो में बॉलीवुड से लेकर साउथ और रीजनल सिनेमा तक तमाम फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. जहां कई फिल्में ब्लॉकबस्टर रही तो वहीं कई मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुईं. यहां जनवरी से जून तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट दी गई है. जानते हैं किसने नंबर 1 पर कब्जा किया है और कौन 10वीं पोजिशन पर है.
ऑरमैक्स मीडिया की जनवरी से जून तक टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
दरअसल औरमैक्स मीडिया ने इस साल की जून से जनवरी तक की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जारी कर दी है जिसमें साल के शुरुआती 6 महीने में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट के साथ कलेक्शन भी दिया गया है.
1-धुरंधर 2
धुरंधर 2 या धुरंधर द रिवेंज ने लिस्ट में पहले नंबर पर है. इस फिल्म का निर्दशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर माधवन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1277 करोड़ कमाए हैं.
बॉर्डर 2
लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2 है. इस वॉर ड्रामा में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने अहम रोल प्ले किया था. बॉर्डर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. इसने 378 करोड़ की कमाई की है.
मना शंकरा वारा प्रसाद गारू
चिरंजीवी की फिल्म मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने भी बॉक्स ऑफिस शानदार परफॉर्म किया था. ये फिल्म ऑरमैक्स मीडिया की साल की शुरुआती 6 महीने की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. इसने 255 करोड़ कमाए थे.
करुप्पु
लिस्ट में चौथे नंबर पर सूर्या की फिल्म कुरुप्पु है. इसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 229 करोड़ की कमाई की है.
भूत बंगला
ऑरमैक्स की लिस्ट में टॉप 5 पर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की भूत बंगला ने जगह बनाई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 203 करोड़ की कमाई की है.
द राजा साब
लिस्ट में 6ठे पायदान पर प्रभास की राजा साब पहुंची है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 172 करोड़ की कमाई की है.
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की एक और फिल्म ने ऑरमैक्स की साल के शुरुआती 6 महीनों की टॉप 10 लिस्ट में एंट्री की है. दरअसल 7वें नंबर पर खिलाड़ी कुमार की अहमद खान निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म वेलकम टू द जंगल पहुंची है. इसने बॉक्स ऑफिस पर 164 करोड़ की कमाई की है. फिलहाल ये फिल्म सिनेमाघरों में अभी लगी हुई है.
वाझा 2
सविन एस ए निर्देशित मलयालम कॉमेडी ड्रामा फिल्म वाझा 2 ने लिस्ट में 8वीं पोजिशन पक्की की है. इस फिल्म ने रिपोर्ट के मुताबिक 141 करोड़ का कलेक्शन किया है.
दृश्यम 3
जीतू जोसफ निर्देशित और मोहनलाल स्टारर मलायलम सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 9वीं पोजिशन पर है. इस फिल्म ने 129 करोड़ की कमाई की है.
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी लिस्ट में 10वें नंबर पर है. इसने 113 करोड की कमाई की है.
लिस्ट में 200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली कितनी फिल्में हैं
बता दें कि लिस्ट में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली 5 फिल्में हैं. इनमें धुरंधर 2 सबसे ऊपर है. वहीं बाकी की पांच फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.