पराठे बनाने लगती है तो किचन के साथ ही घर के भी कोने में धुआं भरने लगता है। इस धुएं की वजह से घर में चिपचिप हने लगती है। ऐसे में ये पांच तरह की गलती को ना दोहराएं और किचन में धुआं भरने से बचाएं।
तवे को ज्यादा गर्म ना होने दें
जब भी पराठा बनाना हो तो तवे को बहुत ज्यादा तेज फ्लेम पर ना रखें। एक बार तवा गर्म हो जाए तो पराठे को डालकर धीमी आंच पर अंदर तक सिंक जाने दें। उसके बाद घी या तेल डालकर सेंके और फौरन गैस की आंच को धीमा कर दें। तवा जितना ज्यादा गर्म होगा धुआं उतना ज्यादा निकलेगा।
घी को तवे पर ना डालें
घी या तेल को सीधे तवे पर डालने की गलती ना करें। इससे धुआं बहुत ज्यादा होने लगता है। जब भी पराठे बनाने हो तो पहले पराठे को बगैर तेल या घी के तवे पर धीमी आंच पर अंदर तक सिंक जाने दें, फिर पराठे के ऊपर तेल या घी लगाएं। ऐसा करने से पराठे अंदर से नर्म बनकर तैयार होते हैं।
चम्मच की बजाय ब्रश का इस्तेमाल करें
पराठों पर घी या तेल लगाने के लिए चम्मच की बजाय ब्रश का इस्तेमाल करें। जिससे पूरे पराठे पर तेल अच्छी तरह से लगे लेकिन एक्स्ट्रा तेल ना हो जाए क्योंकि ये एक्स्ट्रा तेल पराठे पलटते वक्त तवे पर गिरता है और जलकर धुआं फैलाता है।
तवा बिल्कुल साफ हो
जब भी पराठे बनाने हो तो इस बात का ध्यान रखें कि तवे पर पहले से जला हुआ आटा या कुछ और खाने के कण ना लगे हों। नहीं तो तवा गर्म होते ही ये कण जलेंगे और धुआं फैलाना शुरू कर देगा। इसलिए ध्यान रहे कि तवे पर पहले रोटी बनाई हैं तो तवे को अच्छी तरह से साफ कर लें। बिल्कुल साफ तवे पर ही पराठा बनाना शुरू करें।
एक्जास्ट फैन या चिमनी किचन में जरूर लगवाएं
अब गैस जलेगी तो तवा गर्म होगा और लगातार कई पराठे बनाने में थोड़ा तेल भी तवे पर गिरेगा। ऐसे में थोड़ा धुआं होना लाजिमी है इसलिए किचन में एक्जास्ट फैन या चिमनी जरूर लगवाएं। जिससे सारा धुआं बाहर निकल जाए और घर के अंदर ना भरे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.