GATE 2027: आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित की जा रही गेट 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 27 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी छात्रों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा:
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 27 अगस्त 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार: 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तिथियां: 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
योग्यता और कौन कर सकता है आवेदन?
गेट 2027 की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों की कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुके छात्र या जो वर्तमान में अपने 3rd या 4th ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। इसके अलावा छात्र तय नियमों के तहत 30 अलग-अलग विषयों में से एक या दो विषयों का चयन करके परीक्षा दे सकते हैं।
आवेदन शुल्क
महिला / एससी (SC) / एसटी (ST) / दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थी: 1,000 रुपये प्रति पेपर (नियमित अवधि में)
अन्य सभी अभ्यर्थी (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस): 2,000 रुपये प्रति पेपर (नियमित अवधि में)
गेट 2027 एग्जाम पैटर्न-
गेट की परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में छात्रों से प्रश्न जनरल एप्टिट्यूड और उनके द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे। छात्र द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न विभिन्न प्रकार जैसे मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के पूछे जाएंगे।
मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ) सेक्शन में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक एक अंक के MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। 2 अंक वाले प्रत्येक MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। गेट की परीक्षा केवल इंग्लिश माध्यम में ही होगी। प्रत्येक गेट पेपर का कुल अंक 100 होगा। सभी पेपर में जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट 15 अंकों का होगा। बाकी के बचे 85 अंक, उस विषय से होगा जिसे छात्र ने चुना है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
2. GOAPS पोर्टल पर डिजीलॉकर (DigiLocker) की मदद से नया यूजर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड बनाएं।
3. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।
4. अपनी हालिया फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट (जाति प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें।
5. परीक्षा शहर का विकल्प चुनें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. फॉर्म को सबमिट करके उसकी एक कॉपी प्रिंट करके संभाल कर रख लें।
27 सितंबर के बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त लेट फीस देना होगा। अंतिम दिनों में सर्वर पर अधिक ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.