क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म द ओडिसी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। इसी बीच हॉलीवुड के मशहूर स्टार टॉम क्रूज ने इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसी बात कह दी है, जिससे फैंस बेहद खुश हो गए हैं।
टॉम क्रूज ने की फिल्म की जमकर तारीफ
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर फिल्म द ओडिसी देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सिनेमाघर के बाहर की एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ में फिल्म का टिकट दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन, उनकी पत्नी और प्रोड्यूसर एमा थॉमस, और फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।
टॉम क्रूज ने लिखा, “वाह! क्रिस, एमा और पूरी शानदार टीम को धन्यवाद। आपने सिनेमाघर में कमाल का अनुभव दिया। मैं इस फिल्म को दोबारा देखने का इंतजार नहीं कर सकता।” टॉम क्रूज की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: 2025 में टिकट बुक किए, 2026 में देखी Christopher Nolan की फिल्म… The Odyssey को लेकर दुनिया भर में ऐतिहासिक दीवानगी
पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?
कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में दुनिया भर में 85 से 95 मिलियन डॉलर कमा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह क्रिस्टोफर नोलन की पिछली सुपरहिट फिल्म ओपेनहाइमर के 82.7 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी। वहीं भारत में भी फिल्म को लेकर बड़ा क्रेज है। माना जा रहा है कि द ओडिसी भारत में पहले ही दिन लगभग 20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सकती है।
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.