Cooler Water Filling Tips: गर्मीयों में कूलर ही सबसे बेस्ट तरीका होता है राहत पाने का। लेकिन लोग अक्सर इसे इस्तेमाल करते समय कुछ ऐसी लापरवाही कर देते हैं, जो सेहत के लिहाज से सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकती है। कई बार कूलर में पानी भरते वक्त लोग करंट लगने जैसी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। कूलर के गलत इस्तेमाल से फंगस, बैक्टीरिया और मच्छरों का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कूलर को इस्तेमाल करते समय किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।
Image: AI
कूलर के टैंक में काई और गंदगी जमा हो जाती है, जो बैक्टीरिया बना देती है। हवा के जरिए बीमारियां फैल सकती हैं। हफ्ते में कम से कम एक बार कूलर के टैंक और उसके पैड्स की अच्छी तरह सफाई करें।
Image: AI
कूलर चलते समय ही पानी डालना खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे अचानक करंट लगने का डर रहता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। दुर्घटना से बचने के लिए कूलर की स्विच बंद करें, प्लग निकालें, उसके बाद ही पानी भरें
Image: Instagram
लंबे समय तक पैड की सफाई न की जाए या उसे न बदला जाए, तो हवा के साथ एलर्जी पैदा करने वाले कण और बैक्टीरिया पूरे कमरे में फैल सकते हैं। पैड्स साफ करें, खराब को बदल देना बेहतर है।
Image: AI
लोहे के कूलर में करंट आने की समस्या होती है, जिसे हाथ लगाते ही झटका महसूस होता है। अगर आपके कूलर में भी ऐसा हो रहा है, तो तुरंत उसका प्लग निकाल दें। कूलर के सभी हिस्सों की जांच करें
Image: AI
टैंक का पानी पूरी तरह खाली करें और जरूरत पड़ने पर उसकी मोटर चेक करवाएं। किसी भी रिस्क से बचने के लिए तकनीशियन की सलाह जरूर लें।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.