अगर तेज भूख में हर बार कुछ अनहेल्दी खाकर पेट भरते हैं तो एक बार फटाफट बनने वाले ये हेल्दी पनीर टोस्ट खाएं। स्वाद में जबरदस्त और प्रोटीन से भरपूर ये स्वादिष्ट स्नैक शाम के समय बच्चों को देने के लिए भी बेस्ट है। सीखिए रेसिपी
वैसे तो ज्यादातर लोग आजकल उन चीजों को खाना पसंद करते है जो हेल्दी हो और शरीर के लिए भी अच्छी हों, लेकिन जब तेज भूख लगती है तो क्या खाएं कुछ समझ नहीं आता और ऐसी तेज भूख में अक्सर अनहेल्दी चीजों को खा लेते हैं। शाम के समय अक्सर ऐसा ही होता है। अगर आप भी शाम की हल्की भूख में बाहर का अनहेल्दी खाना खा लेते हैं तो इस बार ऐसा ना करें, क्योंकि हम बता रहे हैं कम समय में बनने वाला एक हेल्दी स्नैक। भूख लगने पर आप टेस्टी पनीर टोस्टी बाइट्स बना कर खा सकते हैं। कम सामान में तैयार होने वाला ये स्नैक फटाफट बन सकता है। बस आपको इसके लिए कुछ तैयारियां करनी होंगी। सीखिए कैसे बनाएं-
पनीर टोस्टी बाइट्स बनाने की सामग्री
-200 ग्राम पनीर
-आधा कप गाढ़ा दही
-एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-स्वादानुसार नमक
-1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
-आध छोटा चम्मच गरम मसाला
-1/4 कप कटा हुआ प्याज
-1/4 कप कटी हुई हरी शिमला मिर्च
-आधा छोटा चम्मच इटैलियन सीजनिंग
-160 ग्राम साउरडो ब्रेड
-1 छोटा चम्मच घी या मक्खन
-2–3 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ चीज
पनीर टोस्टी बाइट्स बनाने का तरीका
- सबसे पहले दही को एक सूती कपड़े में बाधकर कुछ घंटों के लिए अलग रख दें।
- अब पनीर को छोटे क्यूब्स में काटकर एक तरफ रख लें।
- गाढ़े दही में मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, सरसों का तेल और गरम मसाला मिलाएं।
- पनीर के टुकड़े डालें और 15–20 मिनट के लिए मैरीनेट करें।
- मेरिनेट होने के बाद पनीर को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब प्याज और शिमला मिर्च डालें। 1–2 मिनट तक पकाएं और इटैलियन सीजनिंग डालें।
- अब ब्रेड को छोटे टुकड़ों में काटें। ब्रेट को इतना छोटा काटना है कि एक बार में खाया जा सके।
- इन छोटे टुकड़ों की ब्रेट को हल्का टोस्ट करें।
- अब टोस्ट की हुई ब्रेड पर पनीर की फिलिंग डालें, ऊपर से चीज डालें और चीज के पिघलने तक पकाएं।
- एयर फ्रायर में 180°C पर 5-6 मिनट के लिए और अगर पैन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं।
- टेस्टी पनीर टोस्टी बाइट्स तैयार हैं, इन्हें परोसने से पहले इटैलियन सीजनिंग छिड़कें।
टिप
- जल्दी गाढ़ा दही बनाने के लिए सूती कपड़े को अच्छे से बांधने के बाद इसके ऊपर किसी भारी चीज को रख दें।
- चाहें तो इसमें स्वीट कॉर्न भी डाल सकते हैं।
- आप स्नैक्स को तैयार करने के लिए तैयारी पहले से करके रख सकते हैं। इससे बहुत कम समय में ये बनकर तैयार हो जाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.