Kitchen Hacks to Save LPG Gas : अमेरिका इजराइल और ईरान मे छिड़ी जंग की वजह से विश्व बाजार महंगाई की चपेट में आ गया है. तेल और गैस सप्लाई की कीमतें बढ़ रही हैं. ऐसे में जरूरी है कि जितना हो सके गैस को बचाया जाए. अगर आपका सिलेंडर 30 दिन चलता है और इन किचन हैक्स से वह 40 दिन चलने लगे, तो साल में आप 3-4 सिलेंडर के पैसे बचा सकते हैं!
Kitchen Hacks to Save LPG Gas : अक्सर हम अनजाने में किचन में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे गैस की बर्बादी होती है और हमें पता भी नहीं चलता. लेकिन घबराइए नहीं, आज हम आपको कुछ ऐसे जादुई ‘किचन हैक्स’ बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने सिलेंडर की उम्र लगभग दोगुनी कर सकती हैं. इन छोटे-छोटे बदलावों से न सिर्फ आपकी गैस बचेगी, बल्कि महीने के अंत में आपके पैसों की भी बचत होगी.

ढककर पकाएं, समय और गैस दोनों बचाएं- सबसे पहला और आसान तरीका है खाना बनाते समय हमेशा बर्तन को ढककर पकाना. जब आप बिना ढके खाना पकाते हैं, तो भाप के साथ गर्मी बाहर निकल जाती है और खाना पकने में ज्यादा समय लेता है. कड़ाही या पतीले को ढक्कन से ढकने पर भाप अंदर ही रहती है, जिससे खाना जल्दी पकता है और करीब 20-25% गैस की बचत होती है.

सही साइज के बर्तन लें- दूसरा जरूरी किचन हैक है सही आकार के बर्तन का इस्तेमाल. अगर छोटा बर्नर है तो उसी के अनुसार छोटा बर्तन रखें. बड़े बर्तन को छोटे बर्नर पर रखने से गैस ज्यादा खर्च होती है और खाना भी ठीक से नहीं पकता.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दाल-चावल को पहले भिगोना है जरूरी- अगर आप दाल, चावल या कोई भी खड़ी दाल (जैसे राजमा या छोले) बना रही हैं, तो उन्हें पकाने से कम से कम आधे घंटे पहले गुनगुने पानी में भिगो दें. इससे दाने नरम हो जाते हैं और वे कुकर में बहुत जल्दी गल जाते हैं. यह छोटी सी आदत आपके सिलेंडर को हफ्तों ज्यादा चला सकती है.

मध्यम आंच पर पकाएं- खाना बनाते समय गैस की आंच को भी नियंत्रित रखना जरूरी है. कई लोग तेज आंच पर खाना पकाते हैं, लेकिन इससे गैस ज्यादा खर्च होती है. मध्यम आंच पर खाना पकाने से गैस भी बचती है और खाना भी सही तरीके से पकता है.

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल- किचन में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल भी गैस बचाने का अच्छा तरीका माना जाता है. प्रेशर कुकर में भाप के दबाव से खाना जल्दी पक जाता है. यही वजह है कि दाल, सब्जी और चावल जैसी चीजें कुकर में बनाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

बर्नर की सफाई और पीली आंच पर नजर- क्या आपके गैस बर्नर से पीली आंच निकल रही है? अगर हाँ, तो समझ लीजिए कि गैस बर्बाद हो रही है. पीली आंच का मतलब है कि बर्नर के छेद बंद हैं और गैस पूरी तरह जल नहीं पा रही है. बर्नर को नियमित रूप से पुराने टूथब्रश और नींबू-सोडा से साफ करें ताकि नीली और तेज आंच मिले.

गैस बचाना सिर्फ पैसे बचाना नहीं है, बल्कि यह संसाधनों का सही इस्तेमाल भी है. अगर आप इन छोटे-छोटे हैक्स को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लें, तो आप खुद देखेंगी कि जो सिलेंडर पहले 30 दिन चलता था, अब वह 40-45 दिन तक आराम से चल रहा है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.