Realme अब Realme UI को बंद करके Oppo के ColorOS पर स्विच करने की तैयारी में जुट गया है। अगर आप भी रियलमी फोन चला रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि आपको फोन में नया कलरओएस 17 अपडेट मिलेगा या नहीं, तो यहां देखें लिस्ट
इन Realme फोन्स को ColorOS 17 में अपग्रेड किया जाएगा
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, भले ही Realme, Oppo के ColorOS पर स्विच कर रहा है, लेकिन संभावना है कि वह पहले किए गए सॉफ्टवेयर वादे को पूरा करेगा। इसलिए, अपडेट पॉलिसी के आधार पर बनाई गई यह लिस्ट सही हो सकती है। देखें लिस्ट में आपका फोन है या नहीं…
रियलमी GT-सीरीज
– रियलमी GT 8 प्रो
– रियलमी GT 7
– रियलमी GT 7 प्रो
– रियलमी GT 7 प्रो रेसिंग
– रियलमी GT 7T
– रियलमी GT 6
– रियलमी GT 6T
– रियलमी GT 5 प्रो
रियलमी नंबर सीरीज
– रियलमी 16
– रियलमी 16 प्रो
– रियलमी 16 प्रो+
– रियलमी 15 प्रो
– रियलमी 15 लाइट
– रियलमी 14 प्रो
– रियलमी 14 प्रो+
रियलमी P-series
– रियलमी P4
– रियलमी P4 प्रो
– रियलमी P4 लाइट
– रियलमी P4 लाइट 4G
– रियलमी P4 पावर 5G
– रियलमी P3 प्रो
– रियलमी P3 Ultra
रियलमी C-series
– रियलमी C100
– रियलमी C100 4G
– रियलमी C100x
– रियलमी C100i
– रियलमी C85 4G
– रियलमी 85 प्रो
– रियलमी C75x
रियलमी नारजो सीरीज
– रियलमी नारजो पावर 5G
– रियलमी नारजो 100x
– रियलमी नारजो 100 लाइट
– रियलमी नारजो 90
– रियलमी नारजो 90X
– रियलमी नारजो 80 लाइट
– रियलमी नारजो 80 लाइट 4G
– रियलमी नारजो 80 प्रो
– रियलमी नारजो 80x
रियलमी नोट सीरीज
– रियलमी नोट 80
– रियलमी नोट 70
– रियलमी नोट 70T
इन स्मार्टफोन के साथ-साथ, रियलमी अपने Realme Pad 3 टैबलेट को भी Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 में अपग्रेड करेगा।
फिलहाल रियलमी ने अभी यह नहीं बताया है कि कलरओएस 17 के साथ कौन सा फोन सबसे पहले लॉन्च होगा या पुराने डिवाइस के लिए यह अपडेट कब रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, यह कहा जा सकता है कि कलरओएस 17 सबसे पहले ओप्पो के स्मार्टफोन पर देखने को मिलेगा।
जो लोग सोच रहे हैं कि क्या-क्या बदलेगा, उन्हें बता दें कि कोई बड़ा बदलाव शायद ही देखने को मिले, क्योंकि Realme UI और ColorOS समान दिखते हैं। वास्तव में, दोनों कस्टम स्किन सालों से एक ही कोडबेस शेयर कर रहे हैं। तो, बदलाव बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होगा। फिर भी, यूजर्स कुछ नए फीचर्स और चेंज की उम्मीद कर सकते हैं जो पहले केवल ColorOS के लिए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.