क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ रिलीज होते ही भारत में छा गई और बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही धमाकेदार कमाई कर रही है। यह होमर की प्राचीन ग्रीक कविता ‘द ओडिसी’ पर आधारित एक शानदार कहानी है। 17 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त शुरुआत की और दूसरे दिन भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी बढ़त बनाए रखी। सोशल मीडिया पर फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
‘द ओडिसी’ के दूसरे दिन का कलेक्शन
हिमेश पटेल, मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडया जैसे कई बड़े कलाकारों से सजी ‘द ओडिसी’ दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म ने भारत में दूसरे दिन शानदार कमाई की। शुरुआती अनुमानों के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 22 करोड़ रुपये नेट कमाए। यह पहले दिन की 17.40 करोड़ रुपये नेट की कमाई के मुकाबले 26.4% ज्यादा है।
भारत में 50 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी
इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई अब 39.40 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में ग्रॉस कमाई 47.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अब यह फिल्म तीसरे दिन भारत में 50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है। फिल्म की कमाई में इंग्लिश वर्शन का दबदबा बना रहा, जिसने शनिवार को 17.75 करोड़ कमाए। हिंदी वर्शन ने 2.35 करोड़ कमाए। इसके बाद तेलुगु वर्शन ने 1.15 करोड़ और तमिल वर्शन ने 0.75 करोड़ की कमाई की।
द ओडिसी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इस फिल्म ने ‘ओपेनहाइमर’ और ‘द डार्क नाइट राइजेज’ की ओपनिंग कमाई के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया और ऑस्कर जीतने वाले फिल्ममेकर के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया। द हॉलीवुड रिपोर्टर के आंकड़ों के अनुसार ‘द ओडिसी’ ने नॉर्थ अमेरिका में लगभग 125 मिलियन की कमाई की, जबकि विदेशी बाजारों से लगभग 132.8 मिलियन का योगदान मिला। ऐसे में इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 257.8 मिलियन हो गई। ‘ओपेनहाइमर’ के बाद ‘द ओडिसी’ नोलन की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है। बता दें कि ‘ओपेनहाइमर’ ने ‘बेस्ट पिक्चर’ समेत सात एकेडमी अवॉर्ड्स जीते थे।
ये भी पढे़ं – क्रिस्टोफर नोलन का एक और मास्टरपीस है, फिल्म का सिर्फ शोर नहीं, कहानी में है जोर | The Odyssey Review
कौन हैं हिमेश पटेल? क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ में नजर आए ब्रिटिश-इंडियन एक्टर, निभाया अहम किरदार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.