एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का ‘साइबरट्रक’ अपनी तीखी बनावट, स्टील-ग्रे बॉडी और फ्यूचरिस्टिक लुक के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. लेकिन अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय ने इस विदेशी गाड़ी को ऐसा देसी ट्विस्ट दिया है कि देखकर हर कोई दंग रह गया है. इस साइबरट्रक पर भारत के मशहूर ‘ट्रक आर्ट’ वाली रैपिंग करवा दी गई है, जिससे यह चमचमाती इलेक्ट्रिक गाड़ी अब किसी भारतीय हाईवे पर दौड़ने वाले रंग-बिरंगे ट्रक जैसी दिखने लगी है.
बोनट पर लिखा- ‘देखो मगर प्यार से’
अमेरिका स्थित रैपिंग कंपनी ‘ओरिजिनल ग्लोबल ग्राफिक्स’ ने इस मॉडिफाइड ट्रक का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. फोटो में देखा जा सकता है कि गाड़ी के प्लेन सिल्वर लुक को पूरी तरह से चटकीले रंगों, पारंपरिक भारतीय पैटर्न, हाथी के चित्र और सजावटी कलाकृतियों से ढक दिया गया है. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि ट्रक के ठीक फ्रंट में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है “देखो मगर प्यार से.” गाड़ी के मालिक जब अपने इस ‘सपनों के ट्रक’ का अंतिम रूप देखते हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता.
Tesla spent years making the Cybertruck look futuristic.
Then a US wrap shop gave it the Indian software update. 🇮🇳😭
Full desi truck art. “Dekho, magar pyaar se” across the front.
And somehow… this Cybertruck finally makes sense. ⚡ pic.twitter.com/jTZ3n5K6PZ
— EVINDIA (@_EVINDIA) August 28, 2026
यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर बही मजेदार कमेंट्स की बहार
यह अनोखा मेकओवर इंटरनेट पर सामने आते ही तहलका मचा रहा है. जो लोग आमतौर पर साइबरट्रक के अजीब डिजाइन को पसंद नहीं करते थे, वे भी इस ‘देसी अवतार’ के मुरीद हो गए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “मैं तो इसे अभी से ही किसी भारतीय शादी की बारात में दूल्हे की एंट्री के लिए चलते हुए देख सकता हूं.” दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “सब कुछ बढ़िया है, बस पीछे वह मशहूर ‘Horn OK Please’ लिखना भूल गए.” एक और यूजर ने सलाह दी, “अब इस गाड़ी को चलाते वक्त पूरे वॉल्यूम में बॉलीवुड गाने बजने चाहिए.”
साइबरट्रक के आलोचक भी इस मेकओवर के मुरीद दिखे. एक ने लिखा, “मुझे साइबरट्रक बिल्कुल पसंद नहीं, लेकिन यह ‘ट्रक आर्ट’ देखकर दिल खुश हो गया. यह दुनिया का इकलौता साइबरट्रक है जो दिखने में सुंदर लग रहा है.” पोस्ट को @_EVINDIA नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.