NEET UG Rank List: DMER हरियाणा ने हरियाणा नीट यूजी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2 सितंबर को जारी कर दिया है। AIR 690 हासिल करने वाली वान्या मित्तल राज्य में टॉप पर रहीं हैं।
हरियाणा के स्टार परफॉर्मर्स: वान्या मित्तल बनी स्टेट टॉपर
DMER, हरियाणा द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, हरियाणा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। वान्या मित्तल ऑल इंडिया रैंक (AIR) 690 और 665 अंक हासिल कर वे हरियाणा राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्थान पर रहीं हैं। अद्वैत पांडे AIR 936 और 660 अंकों के साथ दूसरी रैंक वाले उम्मीदवार बने। अयांश सिंघल AIR 2225 और 640 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
अदिति गर्ग ने 639 अंक और AIR 2376 हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। अनुज रुहाल AIR 2530 और 638 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे हैं। 625 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 14 रही है। इस लिस्ट में कुल 6991 छात्रों को जगह मिली है।
अलॉटमेंट के बाद का महत्वपूर्ण शेड्यूल
ट्यूशन फीस का ऑनलाइन भुगतान: 2 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक अभ्यर्थी एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ट्यूशन फीस जमा कर सकते हैं।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को 6 सितंबर से 8 सितंबर 2026 के बीच अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।
संस्थान में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि: आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में ज्वाइनिंग/रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2026 तय की गई है।
काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:
नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।
वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंक
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्रता कट-ऑफ स्कोर ये निर्धारित किए गए हैं:
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 213 से 715
ओबीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST): 40वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 177 से 212
दिव्यांग अभ्यर्थी (UR/EWS-PwD): 45वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 194 से 212
ओबीसी-दिव्यांग व एससी-दिव्यांग: कट-ऑफ स्कोर 177 से 193
एसटी-दिव्यांग (ST-PwD): कट-ऑफ स्कोर 177 से 191
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.