भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जारी है। अब तक इस मैच में दो दिन का खेल हो चुका है और मुकाबले पर टीम इंडिया हावी नजर आ रही है। आज तीसरे दिन का खेल होगा। टेस्ट क्रिकेट में तीसरा दिन काफी अहम होता है, इस दिन अगर टीम ने बाजी मारी तो फिर मैच को अपने कब्जे में किया जा सकता है। इस बीच तीसरे दिन भारतीय टीम की रणनीति क्या रह सकती है, ये जरूर समझ लेना चाहिए।
भारतीय टीम पूरे करना चाहेगी 500 रन
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अब तक 460 रन बना लिए हैं और उसके नौ विकेट गिरे हैं। आज यानी सोमवार को तीसरे दिन का खेल होगा। जब दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध एक रन बनाकर खेल रहे थे। अब टीम इंडिया का पहला लक्ष्य ये होगा कि किसी तरह से 500 के आंकड़े को पार किया जाए। यहां से टीम इंडिया केवल 40 रन पीछे है। 500 रन का आंकड़ा एक मनोवैज्ञानिक होता है, जिसके सामने विरोधी टीम अपने आप को पीछे मानती है। हालांकि अब इन दोनों खिलाड़ियों के लिए ये लक्ष्य आसान तो कतई नहीं रहने वाला।
श्रीलंकाई टीम को जल्दी आउट करना होगा
टीम इंडिया आज आउट हो जाएगी और उसके बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी आएगी। उसके बाद टीम का लक्ष्य ये होगा कि जल्द से जल्द श्रीलंका को आउट किया जाए, ताकि पहली पारी के आधार पर कुछ लीड ले ली जाए। जितनी जल्दी भारतीय गेंदबाज विकेट लेंगे, उनके लिए मैच पर पकड़ बना पाना उतना ही आसान हो जाएगा।
देवदत्त पडिक्कल के शतक और राहुल व जुरेल के अर्धशतक आए
इस बीच भारतीय पारी की बात की जाए तो सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर देवदत्त पडिक्कल बनकर उभरे हैं। उन्होंने 230 बॉल पर 167 रनों की जबरदस्त पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत किया। देवदत्त के अलावा केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रनेां की एक अच्छी पारी खेली। पहले दो दिन में कहा जा सकता है कि भारत के बल्लेबाजों ने तो अपना काम कर दिया है, अब गेंदबाजों की बारी है कि वे कितनी जल्दी विरोधी टीम को आउट करने में कामयाब होते हैं।
यह भी पढ़ें
महिला हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स का धमाका, सनराइजर्स लीड्स को 8 विकेट से रौंदकर पहली बार बनी चैंपियन
मोहम्मद सिराज ने दिखाया बल्ले का दम, गगनचुंबी छक्के से चौंकाया, VIDEO हो रहा वायरल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.